{"_id":"652da7bdfe379a3ef30b2b1a","slug":"teachers-staged-strike-for-35-demands-including-promotion-bhimtal-news-c-238-1-shld1023-213-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: पदोन्नति समेत 35 मांगों के लिए शिक्षकों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: पदोन्नति समेत 35 मांगों के लिए शिक्षकों ने दिया धरना
Tue, 17 Oct 2023 02:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 17 Oct 2023 02:44 AM IST
विज्ञापन
भीमताल में सीईओ कार्यालय में मांगों को लेकर धरना देते शिक्षक। संवाद
भीमताल (नैनीताल)। राजकीय शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने 35 मांगों को लेकर भीमताल में मुख्य शिक्षाधिकारी कार्यालय के बाहर धरना देकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर जिले के सभी विकासखंडों के शिक्षक संघ के पदाधिकारियों और शिक्षकों ने मांग पूरी न होने पर 26 अक्तूबर को मंडल मुख्यालय और 30 अक्तूबर को प्रदेश मुख्यालय में धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
जिलाध्यक्ष डॉ. विवेक पांडेय ने बताया कि शिक्षकों ने सरकार से पदोन्नति, वेतन विसंगतियों को दूर करने, अंतर मंडलीय स्थानांतरण आदि मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। साथ ही सरकार की ओर से मांगों को हल नहीं करने पर नाराजगी जताते हुए अनदेखी का आरोप लगाया।
इस मौके पर जिला मंत्री नमिता पाठक, संगठन मंत्री गिरीश कांडपाल, डॉ. सोहन सिंह माजिला, नवेंदु मठपाल, डॉ. कन्नू जोशी, नारायण सिंह चौहान, प्रेम मेवाड़ी, डॉ. शैलेंद्र धपोला, डॉ. हेम जोशी, पुष्पेश सांगा, नरेंद्र पंत, कृष्णा बिष्ट, ममता जोशी पाठक, हेमा पंत मौजूद रहे।