फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Teacher's service terminated due to tampering of certificates

प्रमाण पत्रों से छेड़छाड़ करने पर शिक्षिका की सेवा समाप्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 02:44 AM IST
विज्ञापन
Teacher's service terminated due to tampering of certificates
भीमताल (नैनीताल)। शैक्षिक प्रमाणपत्रों में ओवर राइटिंग और छेड़छाड़ कर नौकरी कर रही एक शिक्षिका की जिला शिक्षा अधिकारी और डीईओ प्राथमिक केके गुप्ता ने सेवा समाप्त कर दी है।
विज्ञापन

ओखलकांडा ब्लॉक के प्राथमिक स्कूल कालाआगर में तैनात सहायक शिक्षिका सरिता की नियुक्ति साल 2015 में हुई थी। इससे पहले वह शिक्षामित्र के रूप में कार्यरत थीं। उनके नियुक्ति के समय जमा शैक्षिक अभिलेखों की जांच की गई तो जांच में सामने आया कि शिक्षिका ने कुमाऊं विश्वविद्यालय की बीए की मार्कशीट और प्रमाणपत्र में ओवर राइटिंग कर वर्ष 2011 को 2007 कर दिया था। इसके बाद विभाग ने शिक्षिका के अभिलेखों की जांच कुमाऊं विवि से भी कराई। खुलासा हुआ कि उस वर्ष में संबधित नाम का कोई भी अभ्यर्थी पंजीकृत नहीं था। सीईओ और प्रभारी डीईओ प्राथमिक केके गुप्ता ने बताया कि ओखलकांडा की उप शिक्षाधिकारी से भी जांच कराई गई थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर शिक्षिका की सेवा समाप्त कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed