{"_id":"61858d427fc7006cc0700238","slug":"teacher-s-car-glass-broken-in-jeetpur-negi-haldwani-news-hld443654291","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीतपुर नेगी में शिक्षक की कार का शीशा टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीतपुर नेगी में शिक्षक की कार का शीशा टूटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। मां कालिका ग्रीन कॉलोनी जीतपुर नेगी में दिवाली की रात गोली चलने से शिक्षक की कार का शीशा टूट गया। पुलिस ने पत्थर से शीशा टूटने की बात कहकर तोड़फोड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
जीजीआईसी दरखा कलानीछीना (पिथौरागढ़) में प्रवक्ता डॉ. कुंदन दिवाली को जीतपुर नेगी में अपने ससुराल मोहन राम कोहली के घर में आए थे। उन्होंने बताया कि यहां उनके सास और ससुर रहते हैं। दिवाली मनाने के बाद वह सो गए थे। रात 12 से एक बजे के बीच जोर की आवाज सुनाई दी। चूंकि आसपास पटाखे जल रहे थे इसलिए इसे गंभीरता से नहीं लिया। सुबह उठे तो कार यूके 05 डी 1943 के शीशे में छेद था। वह चटका था। उनका दावा है कि कार को खोलकर देखा तो उसमें 315 बोर का कारतूस पड़ा था। उन्होंने इसकी सूचना 112 में दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया।
पुलिस बोली, किसी ने पत्थर से तोड़ा है शीशा
हल्द्वानी। एसआई निर्मल लटवाल ने कहा कि पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी की जांच कर रही है। कार का शीशा पत्थर से टूटा हुआ लग रहा है। फिलहाल मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उधर, कुछ लोगों का कहना है कि एक व्यक्ति से 25 हजार के लेनदेन को लेकर गोली चली है।