फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Teacher couple's son's body found lying in a drain

शिक्षक दंपती के बेटे का शव नाले में पड़ा मिला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Teacher couple's son's body found lying in a drain
शिक्षक दंपती के बेटे का शव नाले में पड़ा मिला
विज्ञापन

शनिवार रात स्कूटी लेकर घर से निकला था
इसी साल पास की थी इंटर की परीक्षा
माई सिटी रिपोर्टर
हल्द्वानी। बेतालघाट शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष और संकुल प्रभारी मनोज कुमार व राजकीय प्राथमिक विद्यालय बिष्टधड़ा की प्रधानाध्यापिका बसंती देवी के 18 साल के बेटे प्रियांशु का शव रविवार सुबह रेशमबाग स्थित टीएस कॉलोनी स्थित नाले में पड़ा मिला। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। उसके माथे और कमर में खरोंच के निशान थे। मुखानी पुलिस आशंका जता रही है कि मौत ठंड लगने या नाले में गिरने से हो सकती है। हालांकि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
कर्नल वार्ड शीशमहल निवासी मनोज कुमार का बड़ा बेटा प्रियांशु शनिवार की रात स्कूटी लेकर घर से निकला था। रातभर वह घर नहीं लौटा। मुखानी पुलिस को शनिवार की रात गश्त करते समय रेशमबाग टीएस कॉलोनी में लावारिस स्कूटी मिली। सुबह पुलिस को सूचना मिली कि सूखे वाले में एक युवक पड़ा है। पुलिस उसे अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जेब में मिले कागजों के आधार पर घर वालों को सूचना दी तो वे मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि प्रियांशु इंटर की पढ़ाई कर चुका था और अब इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहा था। वह दो भाइयों में बड़ा था। थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट ने बताया कि ठंड या नशे के चलते युवक की मौत हुई है क्योंकि घटनास्थल का नाला सूखा था।
विज्ञापन

इसी महीने था बर्थडे, पिता ने बुक कराई थी बाइक
हल्द्वानी। परिजनों ने बताया कि प्रियांशु का जनवरी में बर्थडे था। पिता ने बेटे को गिफ्ट देने के लिए नई बाइक बुक कराई थी। वह बेटे को बड़ा अधिकारी बनाना चाहते थे। प्रियांशु ने सेंट थेरेसा से इंटर की परीक्षा पास की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed