फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Taylor Book, Now Has To Be Made Readymade

टेलर बुक, अब रेडीमेड का रुख करना होगा 

Sun, 18 Jun 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 18 Jun 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
Taylor Book, Now Has To Be Made Readymade
रमजान - फोटो : अमर उजाला

रमजान के दो अशरे पूरे हो गए हैं। शुक्रवार की शाम तीसरा हिस्सा शुरू हो गया है। अब लोग इबादत के साथ ही ईद की तैयारियों में भी जुट गए हैं। सबसे ज्यादा होड़ कुर्ता-पायाजामा सिलवाने की है। हाल यह है कि टेलरों के पास कुर्ता-पायजामा के इतने ऑर्डर आ गए हैं कि ज्यादातर ने नए ऑर्डर लेना ही बंद कर दिया है।

विज्ञापन


वे सिर्फ  जान-पहचान वालों या नियमित ग्राहकों के ही ऑर्डर ले रहे हैं। ऐसे में जिन लोगों ने कुर्ता-पायजामे का ऑर्डर नहीं दिया है, उन्हें रेडीमेड कुर्ता-पायजामा से ही नमाज अदा करनी पड़ेगी। आजाद नगर में कुर्ता-पायजामा के स्पेशलिस्ट टेलर इकबाल हुसैन, हाजी अब्दुल कादिर, रेहान अहमद ने बताया कि वे सिर्फ  पुराने ग्राहकों के ही ऑर्डर ले रहे हैं।
विज्ञापन


ऐसे लोगों के लिए उन्होंने पहले ही गुंजाइश छोड़ रखी है। एपिक टेलर शॉप के मो. एहसान ने बताया कि कारीगरों की सीमित संख्या की वजह से अब ईद के ऑर्डर लेना बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रईस वाला पठानी सूट की अधिक डिमांड

टेलर मो. तारिक ने बताया कि शाहरुख खान ने फिल्म रईस में जैसा पठानी सूट पहना था, इस बार उसकी काफी डिमांड है। फिटिंग वाले पठानी सूट की इस बार काफी बुकिंग आई है। उन्होंने बताया कि युवा इंटरनेट से सेलिब्रिटीज के पठानी सूट की डिजाइन डाउनलोड कर उसी आधार पर सिलवाने की डिमांड कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed