{"_id":"57014fc44f1c1b1921c81131","slug":"talkies-teenager-was-abducted-in-captivity","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहृत किशोरी को टाकीज में किया गया था कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहृत किशोरी को टाकीज में किया गया था कैद
ब्यूरो/ हल्द्वानी
Updated Sun, 03 Apr 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला आयोग की उपाध्यक्ष अमिता लोहनी ने बरेली रोड से अपहृत किशोरी की घटना को काफी गंभीरता से लिया है। पीड़िता का बयान लेने के बाद आयोग की उपाध्यक्ष नैनीताल रोड स्थित एक टाकीज में गई थी, जहां किशोरी को बंधक बनाया गया था। इस मामले में उन्होंने मुकदमे के विवेचक को फिर से पीड़िता का बयान लेने के निर्देश दिए हैं।
महिला आयोग की उपाध्यक्ष अमिता लोहनी रविवार को मोटाहल्दू स्थित अपहृत किशोरी के घर गई। उन्होंने पीड़िता से पूछताछ करने के बाद माता-पिता से जानकारी ली। किशोरी ने बताया कि अपहरण के बाद आरोपी उन्हें लेकर नैनीताल रोड स्थित एक टाकीज में गए थे।
यहां उन्होंने पुलिस से बचने के लिए उसे बंधक बनाया था। इस मामले में महिला आयोग की उपाध्यक्ष किशोरी के बयान की पुष्टि के लिए उसे लेकर टाकीज गई। उन्होंने टाकीज के प्रबंधन से पूछताछ की तो पता चला कि यहां सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। गार्ड की संख्या भी अपर्याप्त है। इसी कारण टाकीज के लोगों की निगाह किशोरी पर नहीं पड़ी। महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने इस मामले में मुकदमे की विवेचक पुनीता से पीड़िता का दोबारा बयान लेने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
साथ ही, टाकीज के प्रबंधन को तीन दिन के अंदर सीसीटीवी लगाने को कहा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि घटना गंभीर है। वह जल्द ही सीसीटीवी को देखने के लिए फिर से टाकीज में आएंगी। उधर हल्दूचौड़ में उपाध्यक्ष ने आरोपियों को सजा दिलाने का भरोसा दिलाया। इस दौरान महिला मंगल दल की अध्यक्ष सीमा पाठक, कीर्ति पाठक, धर्मा भट्ट आदि थे।
पीड़िता का हुआ कलमबंद बयान
हल्द्वानी। कोतवाली पुलिस ने बताया कि पीड़ित किशोरी का अदालत में शनिवार को कलमबंद बयान दर्ज कराया गया। पीड़िता ने अपहरण के लिए आरोपी समीर और सलीम को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता ने अपने पूर्व में दिए गए बयान का समर्थन किया है। बताया कि उसे बहला फुसलाकर दोनों ले गए थे।