फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Take care of the environment, only then the country will become great

Nainital News: पर्यावरण का रखें ध्यान, तभी देश बनेगा महान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Nov 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Take care of the environment, only then the country will become great
हल्द्वानी खालसा इंटर कॉलेज में राज्य स्तरीय राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा कार्यक्रम 2022 के तहत आयोजि
हल्द्वानी। आकर्षक ढंग से सजा मंच, सांस्कृतिक व लोकगीतों पर थिरकतीं बालिकाएं, पर्यावरण सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का संदेश देते नाटकों का मंचन। खालसा इंटर कॉलेज में आयोजित राज्य स्तरीय राष्ट्रीय जनसंख्या कार्यक्रम में कुछ ऐसा ही नजारा दिखा। छात्र-छात्राओं के आकर्षक प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन

राज्य शिक्षा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एसीईआरटी) की ओर से आयोजित चार दिवसीय कार्यक्रम का आगाज मंगलवार को किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के 13 जिलों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति, महिला सशक्तिकरण, बालिका शिक्षा संबंधी नाटकों का सुंदर मंचन किया। गढ़वाली गानों पर नृत्य और नाटकों के माध्यम से ‘पर्यावरण का रखें ध्यान, तभी देश बनेगा महान’ आदि संदेश दिए।
विज्ञापन

लोकनृत्य में विद्यार्थियों ने बालक और बालिकाओं में अवसर की समानता, बच्चे के विकास में संयुक्त परिवार का योगदान, पर्यावरण संरक्षण, मादक पदार्थों के सेवन की रोकथाम, किशोरावस्था के दौरान स्वस्थ संबंध। रोल प्ले में स्वस्थ विकास, पोषण, भोजन एवं स्वस्थ जीवन, व्यक्तिगत सुरक्षा, इंटरनेट और मीडिया का सुरक्षित इस्तेमाल, मादक पदार्थों के सेवन कारण एवं रोकथाम विषय रखे गए थे। निबंध प्रतियोगिता बालक एवं बालिकाओं के लिए अवसर की समानता, पर्यावरण की सुरक्षा, पोषण, भोजन एवं स्वस्थ जीवन, यौन उत्पीड़न के कारण एवं इसके बचाव आदि विषयों पर हुई। छात्र-छात्राओं ने तीन विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एससीईआरटी के अपर निदेशक डॉ. डीआर शर्मा, संयुक्त निदेशक प्रदीप रावत, अपर शिक्षा निदेशक प्रारंभिक अजय नौडियाल, सीईओ केएस रावत, बीईओ हरेंद्र मिश्रा ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वक्ताओं ने कहा कि यह कार्यक्रम शिक्षा से संबंधित एवं जनसंख्या हित से जुड़ा है। ऐसे कार्यक्रमों से विद्यार्थियों का चहुंमुखी विकास होता है।
निर्णायक मंडल में डॉ. प्रभा पंत, डॉ. हरीश जोशी, रेखा जोशी, राजीव शर्मा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय पार्षद नरेंद्र जीत सिंह कोहली ने और संचालन नवीन पांडे, अमर सिंह बिष्ट, मीना पलियान ने किया।
इस मौके पर एससीईआरटी के प्रतिनिधि के रूप में चेतना मिश्रा, सीमा त्रिवेदी, हरीश सिंह बिष्ट, जिला विज्ञान समन्वयक डॉ. दिनेश जोशी, हेम त्रिपाठी, हेमंत डुंगराकोटी, शंकर सिंह बोरा, प्रदीप जोशी, कन्नू जोशी, डॉ. विवेक पांडे, केएन लोहनी, गौरी शंकर कांडपाल आदि मौजूद रहे। बुधवार से कार्यक्रम के तहत राज्य विज्ञान महोत्सव होगा।
इनसेट:
फोटो, आयुषी
जीजीआईसी दौलिया की छात्रा आयुषी पांडे को बनाया मुख्य अतिथि
आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत राज्यस्तरीय भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली जीजीआईसी दौलिया की दसवीं की छात्रा आयुषी पांडे को राज्य स्तरीय राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बनाया गया। सीईओ ने अयुषी को मुख्य अतिथि के लिए नामित किया। मंच से अयुषी ने जनसंख्या नियंत्रण, बालिका शिक्षा आदि मुद्दों पर भाषण दिया। आयुषी ने कहा कि वह आईएस अफसर बनकर समाजसेवा करना चाहती हैं।
इनसेट
राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय, तृतीय विजेता
लोक नृत्य- राजकीय कस्तूरबा गांधी बालिका इंटर कॉलेज खनस्यूं (नैनीताल), राजकीय कस्तूरबा गांधी बालिका इंटर कॉलेज पिथौरागढ़, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय झजड़ा (चंपावत)
रोल प्ले- राजकीय बालिका इंटर कॉलेज लक्खीबाग (देहरादून), राजकीय बालिका इंटर कॉलेज धौलाखेड़ा (नैनीताल), राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कनालीछीना (पिथौरागढ़)।

निबंध प्रतियोगिता- कमल किशोर (चंपावत), प्रिया (हरिद्वार), मोनिका (रुद्रप्रयाग)।
---
कोट
फोटो, सीईओ
राज्य स्तरीय राष्ट्रीय जनसंख्या कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को जनसंख्या, विकास, किशोर प्रजनन स्वास्थ्य, नशा, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता दिसंबर में दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
केेएव रावत, सीईओ व कार्यक्रम संयोजक, नैनीताल।

हल्द्वानी खालसा इंटर कॉलेज में राज्य स्तरीय राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा कार्यक्रम 2022 के तहत आयोजि

हल्द्वानी खालसा इंटर कॉलेज में राज्य स्तरीय राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा कार्यक्रम 2022 के तहत आयोजि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed