{"_id":"572e3bc94f1c1b71275cdeec","slug":"tagore-s-birthday-celebrated-in-ramgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामगढ़ में मनाया टैगोर का जन्मदिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामगढ़ में मनाया टैगोर का जन्मदिन
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, भीमताल (नैनीताल)।
Updated Sun, 08 May 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
टैगोर जयंती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमताल (नैनीताल)। हिमालयन एजुकेशनल डेवलपमेंट सोसायटी और रविंद्र नाथ टैगोर जन्मोत्सव समिति की ओर से शनिवार को रामगढ़ क्षेत्र में रविंद्रनाथ टैगोर का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। रामगढ़ स्थित वृंदावन आचर्ड में आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कुविवि के कुलपति प्रो. एचएस धामी ने दीप जलाकर किया।
विज्ञापन
इस मौके पर प्रो. धामी ने कहा कि गुरुवर के सपनों के अनुरूप न केवल हमें शिक्षा, साहित्य कला और संगीत की शिक्षा को बढ़ावा देना चाहिए बल्कि हमें एक अच्छे मानव के निर्माण की दिशा में भी चिंतन की जरूरत है। विशिष्ठ अतिथि सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र के निदेशक जीसी जोशी ने टैगोर के व्यक्तित्व के बारे में बताया। इस मौके पर जन्मोत्सव समिति के सचिव प्रो. अतुल जोशी, डा. ज्योतिर्मय गोस्वामी ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
बाद में ग्रामीणों ने परंपरागत परिधान में रामगढ़ से टैगोर टाप तक कलश यात्रा निकाली। इस मौके पर पूर्व विधायक डा. नारायण सिंह जंतवाल, नैनीताल के पालिकाध्यक्ष श्याम नारायण, डा.एके उनियाल, विनोद जोशी, डा.एसडी तिवारी, मोहन चंद्र जोशी, डा. नीरज रूबाली, पीएस नेगी आदि थे।
विज्ञापन