फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Sweat left behind from city jam

शहर के जाम से छूट गए पसीने

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Sweat left behind from city jam
दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल के हल्द्वानी में नैनीताल रोड स्थित बारात घर में पत्रकार ?
हल्द्वानी। रविवार को शहर जाम के हवाले रहा। सुबह से शाम तक लोग जाम में फंसे रहे। आप की तिरंगा संकल्प यात्रा से बरेली रोड, जेल रोड, रामपुर रोड सहित अन्य स्थानों पर जाम लगा तो रानीबाग में अलग-अलग कारणों से वाहनों के पहिये जाम रहे। पुलिस की सुस्ती लोगों पर भारी पड़ गई।
विज्ञापन

आम आदमी की पदयात्रा के लिए बरेली रोड पर स्थानीय लोगों के अलावा बाहर से आए लोगों की भीड़ 11 बजे से इकट्ठा होने लगी थी। 15 स्कूली बसों में आए लोगों को कालाढूंगी रोड पर उतारा गया। ये बसें जेल रोड के किनारे खड़ी हो गईं। इस कारण आईटीआई रोड और जेल रोड पर जाम लग गया। सुशीला तिवारी अस्पताल रोड के दोनों तरफ भी 11 बसें खड़ी कर दी गईं। बसों से आए लोग झंडे डंडे के साथ मंगलपड़ाव से लेकर शिशुमंदिर स्कूल के सामने जमा हो गए। भीड़ ने इस चौड़ी सड़क के दोनों लेन को घेर लिया। जाम लगने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आने के दस मिनट पहले पुलिस फोर्स लगाई गई। पुलिस फोर्स ने किसी प्रकार वाहनों को निकाला। उधर, गांधी स्कूल के पास वाहन नहीं रोकने से जाम लगा। जाम में फंसे लोगों का आरोप था कि यदि पुलिस पहले से तैनात रहती तो बरेली रोड पर से शहर तक जाम का सामना नहीं करना पड़ सकता था।
विज्ञापन

तीन वाहन आपस में भिड़े तो लगा जाम
हल्द्वानी। रानीबाग मार्ग पर रविवार की शाम तीन वाहन आपस में भिड़ गए। मूर्ति विसर्जन के चलते रानीबाग भुजियाघाट मार्ग पर घंटों जाम लग गया था। यात्रियों को ढाई घंटे जाम में फंसे रहना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रानीबाग मार्ग पर मां शीतला धाम मंदिर के सामने रोड पर रविवार की शाम साढ़े चार बजे कैंटर और दो कारें आपस में भिड़ गए। इस कारण रोड पर जाम लग गया। पुलिस का कहना था कि एक तरफ रानीबाग में लोग मूर्ति विसर्जन करने के लिए जा रहे हैं। नैनीताल मार्ग पर निर्माणाधीन पुलिया के चलते यातायात रोककर सिर्फ एक वाहन चलाए जा रहे हैं। इस कारण जाम को हटाना मुश्किल हो रहा है। पर्यटकों की संख्या भी रविवार होने के कारण बढ़ गई है। एक वाहन चालक ने बताया कि नैनीताल से आते समय उसे शहर में आने के लिए दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा। पर्यटकों के वाहन नैनीताल और रानीबाग मार्ग पर जाम में फंसे हुए थे। वाहनों से मूर्तियों का विसर्जन करने के लिए गए लोग भी जाम में घंटों फंसे थे। शाम साढ़े सात बजे यहां जाम खुल सका।

ट्रेन भी छूट गई
भीमताल (नैनीताल)। भीमताल निवासी जीतू बिष्ट ने बताया कि रविवार शाम 5:00 बजे से 7:30 बजे तक उन्हें जाम में फंसे रहना पड़ा। इस कारण ट्रेन छूट गई। उन्होंने कहा कि सड़क पर लगे जाम को खुलवाने में पुलिस भी मुस्तैद नहीं रही। इससे वाहन चालकों और यात्रियों को ढाई घंटे जाम में फंसे रहना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed