{"_id":"594ac0214f1c1b93448b4821","slug":"surrender-5000-dumper-on-rto-radar","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीओ के रडार पर आए सरेंडर 5000 डंपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीओ के रडार पर आए सरेंडर 5000 डंपर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jun 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
डंपर
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौलानदी में खनन बंद होने के बाद अब तक सरेंडर करीब 5000 डंपरों के अवैध संचालन की आशंका देखते हुए परिवहन विभाग सर्तक हो गया है। सरेंडर डंपरों के अन्य व्यवसायिक उपयोग की आशंका पर प्रर्वतन दल को डंपरों की विशेष चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
गौलानदी में खनन कार्य से जुड़े करीब 7,500 डंपर संभागीय परिवहन कार्यालय में पंजीकृत हैं। गौला नदी में खनन बंद होने के बाद लगभग 5000 डंपर परिवहन कार्यालय में सरेंडर हो चुके हैं। सरेंडर की प्रक्रिया में वाहनों की आरसी, परमिट, इंश्योरेंस आदि दस्तावेजों को आरटीओ कार्यालय में जमा रखने की अवधि तक वाहन स्वामियों को टैक्स नहीं चुकाना पड़ता।
विज्ञापन
लेकिन कुछ डंपर चालक दोहरा फायदा उठाते हुए सरेंडर डंपरों का ट्रांसपोर्ट या अन्य व्यवसायिक इस्तेमाल करने से भी नहीं चूकते। इस पर परिवहन विभाग सतर्क हो गया है। प्रवर्तन दल को चेकिंग के दौरान सरेंडर वाहनों के अवैध संचालन पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
इस संबंध में संभागीय परिवहन अधिकारी राजीव मेहरा ने बताया कि सरेंडर वाहनों के संचालन के खिलाफ टीम अभियान चला रही है। मार्ग पर चेकिंग के दौरान डंपरों से दस्तावेज बारीकी से जांचे जा रहे हैं, दस्तावेज न मिलने पर डंपरों को सीज कर टैक्स और जुर्माना वसूला जाएगा।