फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Surprised on the bridge built at a cost of 2 crores

दो करोड़ रुपए की लागत से बने पुल पर हैरानी

Tue, 21 Mar 2017 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भीमताल (नैनीताल)।
ब्यूरो/अमर उजाला, भीमताल (नैनीताल)। Updated Tue, 21 Mar 2017 01:40 AM IST
विज्ञापन
Surprised on the bridge built at a cost of 2 crores
डीएम की बैठक - फोटो : अमर उजाला

भीमताल (नैनीताल)। जिलाधिकारी दीपक रावत ने रामनगर ब्लाक के क्यारी गांव में स्थित खिचड़ी नदी पर दो करोड़ रुपए की लागत से बने पुल पर हैरानी जताते हुए लोनिवि के अधिशासी अभियंता को इसका औचित्य स्पष्ट करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पुल के दूसरी ओर न तो सड़क है और न ही वहां वाहनों का आवागमन होता है। ऐसे में इस पुल निर्माण का कोई औचित्य नहीं है। डीएम ने सीडीओ को निर्देश दिए कि वह उक्त पुल निर्माण मामले की जांच कर रिपोर्ट दें।

विज्ञापन


जिलाधिकारी यहां विकास भवन सभागार में जिला योजना, राज्य योजना, केंद्र पोषित योजना और वाह्य सहायतित योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने समस्त विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि वह विकास कार्यों में तेजी लाएं और बीस सूत्रीय कार्यक्रमों में ए श्रेणी में आना सुनिश्चित करें। बैठक के दौरान डीएम को बताया गया कि चालू वित्तीय वर्ष में जिला योजना में 59 करोड़ 67 लाख के अनुमोदित परिव्यय के सापेक्ष 36 करोड़ 80 लाख रुपए आवंटित हुए थे। इसमें से विभिन्न विभागों द्वारा अब तक 31 करोड़ 64 रुपए खर्च किए जा चुके हैं। 
विज्ञापन


 डीएम ने पेयजल निगम, उरेडा, पूल्ड आवास, वानिकी और लोेनिवि के अधिकारियों को स्वीकृत योजनाओं मेें तेजी लाने को कहा। बताया गया कि राज्य सेक्टर में 24898.83 लाख के सापेक्ष 21484.19 लाख, केंद्र पोषित योजनाओं में 14814.49 लाख के सापेक्ष 12999.65 लाख, बाह्य सहायतित योजनाओं में 12465.17 लाख रुपए के सापेक्ष 12069.79 लाख रुपए व्यय किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने कहा कि बीस सूत्रीय कार्यक्रम में सभी प्रगति रिपोर्ट ऑनलाइन होनी हैं। लिहाजा विभागाध्यक्ष स्वयं रिपोर्ट ऑनलाइन करें। बैठक में सीडीओ प्रकाश चंद्र, परियोजना निदेशक डा. महेश कुमार, जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. पीसी कांडपाल, उपनिदेशक पर्यटन जेसी बेरी, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा. टीके टम्टा, मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed