{"_id":"5da0cd188ebc3e93b65d5fd6","slug":"supporters-of-prime-candidates-are-beaten-up-pac-deployed-haldwani-news-hld360052778","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान पद के प्रत्याशियों के समर्थकों में मारपीट, पीएसी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान पद के प्रत्याशियों के समर्थकों में मारपीट, पीएसी तैनात
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
बाजपुर। गांव कनौरा में पंचायत चुनाव को लेकर प्रधान पद के प्रत्याशियों के परिजनों ओर समर्थकों के बीच हाथापाई गई। इस दौरान ईंट, पत्थर चले। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लाठियां फटकारकर भीड़ को खदेड़ दिया। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस ओर पीएसी को तैनात किया गया है। पुलिस दो लोगों हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
बता दें कि ग्राम प्रधान पद पर पूर्व बीडीसी सदस्य हाजी अमीर अहमद के भतीजे की पत्नी ओर उसके पड़ोसी इरशाद की पत्नी चुनाव मैदान में है। आरोप है कि शुक्रवार को रात मतदान समाप्त होने पर पोलिंग पार्टियां मतपेटियां लेकर बाजपुर शहर स्थित इंटर कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम पहुंची तो पोलिंग पार्टियों के अपने अपने वाहनों से हाजी अमीर अहमद ओर इरशाद भी आ धमके। कॉलेज गेट पर दोनों पक्षों के बीच गालीगलौज हो गई।
विज्ञापन
खबर मिलते ही गांव में हाईवे पर दोनों पक्षों के समर्थक एकत्र हो गए। इस दौरान समर्थकों के बीच गालीगलौज हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में हाथापाई ओर ईंट-पत्थर चल गए। सूचना पर कोतवाल एनबी भट्ट ने पुलिस बल के साथ लाठियां फटकारकर बमुश्किल भीड़ को खदेड़ा।
विज्ञापन
सीओ कमला बिष्ट ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। कोतवाल भट्ट ने बताया कि अमीर अहमद ओर दूसरे पक्ष से इरशाद को कोतवाली में लाकर पूछताछ की जा रही है। इस मामले में पुलिस की ओर से दोनों पक्षों से 30-40 लोगों पर बलवे का मुकदमा दर्ज किया जाएगा। कोतवाल के अनुसार गांव कनौरा में पुलिस बल तैनात किया गया है।