फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Supervisor groped the pulse of the claimants

पर्यवेक्षक ने टटोली दावेदारों की नब्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 02:51 AM IST
विज्ञापन
Supervisor groped the pulse of the claimants
हल्द्वानी के स्वराज आश्रम में विधानसभा पर्यवेक्षक सुरेंद्र कुमार के समक्ष दावा पेश करते कांग्र
हल्द्वानी। कांग्रेस के हल्द्वानी विधानसभा सीट के कुल 11 दावेदारों ने रविवार को विधानसभा पर्यवेक्षक सुरेंद्र कुमार के समक्ष अपनी दावेदारी पेश कीं। पर्यवेक्षक ने सभी दावेदारों से अलग-अलग रायशुमारी की और उनकी नब्ज टटोली।
विज्ञापन

स्वराज आश्रम में कांग्रेस के हल्द्वानी विधानसभा सीट के दावेदार और अन्य कांग्रेसी जुटे थे। पर्यवेक्षक सुरेंद्र कुमार के समक्ष दावेदारी पेश करने वालों में सुमित हृदयेश, दीपक बल्यूटिया, ललित जोशी, खजान पांडे, हुकुम सिंह कुंवर, हेमंत बगड्वाल, प्रयाग दत्त भट्ट, एनबी गुणवंत, इकबाल भारती, शशि वर्मा, शोभा बिष्ट ने दावेदारी पेश की। पर्यवेक्षक ने सभी दावेदारों से अलग-अलग बातचीत की और उनसे राय मशवरा किया। पर्यवेक्षक के समक्ष दावेदारी पेश करने वालों ने अपने-अपने पक्ष में तर्क रखे। दावेदारों की दावेदारी पेश करते समय कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल और महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल भी मौजूद रहे। बताया गया है कि दावेदारों में शुमार खजान पांडे अभी कांग्रेस से निष्कासित चल रहे हैं। उनके निष्कासन वापसी की बात चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed