{"_id":"662edfd632c4eb12910dc326","slug":"summer-special-reached-lalkuan-eight-hours-late-in-the-first-trip-itself-haldwani-news-c-303-1-lku1001-100621-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: पहले फेरे में ही आठ घंटे देरी से लालकुआं पहुंची समर स्पेशल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: पहले फेरे में ही आठ घंटे देरी से लालकुआं पहुंची समर स्पेशल
Mon, 29 Apr 2024 05:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 29 Apr 2024 05:16 AM IST
विज्ञापन
लालकुआं। हावड़ा से लालकुआं तक चलने वाली समर स्पेशल ट्रेन अपने पहले फेरे में करीब आठ घंटे देरी से लालकुआं स्टेशन पहुंची। रविवार दोपहर 1:55 पहुंचने वाली ट्रेन लालकुआं रेलवे स्टेशन पर रात 10:05 पहुंची। इसके चलते रेल यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
हावड़ा से शुक्रवार को रात्रि 11:30 बजे चलने वाली 05059 हावड़ा-लालकुआं समर स्पेशल ट्रेन पहले फेरे में ही आठ घंटे से अधिक लेट पहुंची। ट्रेन को दूसरे दिन शनिवार रात 10:10 बजे गोरखपुर पहुंचना था, लेकिन यह ट्रेन रविवार सुबह 9:25 गोरखपुर पहुंची। तीसरे दिन सुबह 10:50 पीलीभीत आने वाली ट्रेन शाम 7:16 बजे पीलीभीत से रवाना हुई। लालकुआं में रविवार दोपहर 1:55 बजे वाली यह ट्रेन रात 10:05 पहुंची। ऐसे में यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। संवाद