{"_id":"625724c3d15c910f521a060a","slug":"summer-rain-in-haldwani-haldwani-news-hld459402522","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन में उमस शाम को ठंडी हवाओं ने दी गर्मी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन में उमस शाम को ठंडी हवाओं ने दी गर्मी से राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। बुधवार शाम को एकाएक मौसम का मिजाज बदल गया। कई दिनों से तापमान में हुई वृद्धि से भीषण गर्मी पड़ रही थी। आज शाम धूल भरी तेज हवाओं के चलने से भीषण गर्मी से मामूली राहत तो मिली लेकिन बारिश और बिजली गुल होने से आम जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया।
बुधवार को हल्द्वानी का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा। देर शाम को एकाएक धूल भरी तेज हवाओं के राहगीरों, दोपहिया वाहन सवारों को खासी परेशानी हुई। हल्दूचौड़ और लालकुआं इलाके में हल्की बारिश हुई। लालकुआं सबस्टेशन की बिजली करीब दो घंटे ठप रही। रामपुर रोड में भी करीब एक घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति ठप रही। ऊर्जा निगम टीपीनगर सबस्टेशन के अवर अभियंता धीरज पंत ने बताया कि तेज हवाएं चलने से देवलचौड़ फीडर की सप्लाई एक घंटे बाधित रही। इधर, मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 14, 15 और 16 अप्रैल को पिथौरागढ़ समेत पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना है जबकि मैदानी क्षेत्रों में इस दौरान मौसम शुष्क रहेगा। बुधवार को हल्द्वानी का न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान चार डिग्री बढ़कर 26.2 और न्यूनतम पांच डिग्री बढ़कर 14.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।