फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Sukirthy Kandpal

13 साल की उम्र में देखा था ख्वाब : सुकीर्ति

Wed, 27 Apr 2016 01:14 AM IST
हिमांशु जोशी/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
हिमांशु जोशी/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Wed, 27 Apr 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
Sukirthy Kandpal
सुकीर्ति कांडपाल - फोटो : अमर उजाला

हल्द्वानी। ‘13 साल की थीं तभी से एक ही सपना था कि अभिनेत्री बनना है। घर में कोई ऐसा नहीं था जो इस इंडस्ट्री से जुड़ा हो, लेकिन मन में एक जज्बा था कि करके दिखाना है। इसी उम्मीद और जज्बे को लेकर मुंबई चली गईं। नतीजा आज मैं आपके सामने खड़ी हूं।’ ‘आप मुझे नहीं पहचानते, आपने मुझे सिर्फ टीवी पर देखा होगा, पर मैं आपके अपने ही शहर की हूं। मैं आज जिस मुकाम पर हूं, वहां आप भी पहुंच सकते हैं। बस सफलता के लिए जज्बा होना जरूरी है।’

विज्ञापन


रामनगर में नगर पालिका के ऑडिटोरियम में नैनीताल पुलिस की ओर से आयोजित कार्यक्रम ‘सर्वोदया’ में टीवी अभिनेत्री सुकीर्ति कांडपाल ने अपनी सफलता को कुछ इस तरह से साझा किया। उन्होंने कहा कि मेरे पापा चाहते थे कि मैं पढ़-लिखकर कहीं अच्छी जॉब करूं, पर मुझे अभिनेत्री बनना था। पर मैने अपने पापा का ही चैलेंज स्वीकार किया और पढ़-लिखकर मुंबई में जॉब भी की, लेकिन अभिनेत्री बनने के अपने पैशन को नहीं छोड़ा।
विज्ञापन


बड़ी बहन का मुंबई में इलाज चल रहा था, हमें पैसे की बहुत जरूरत थी। रात भर अस्पताल में रहने के बाद सुबह शूटिंग में जाना होता था और मैं यह सब करती थी। आज भगवान की कृपा से हमारे पास सबकुछ है, मेरे पापा बीडी कांडपाल हाईकोर्ट में एडवोकेट जनरल हैं, लेकिन उस समय स्थिति ऐसी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘दिल मिल गए’ में डा. रिद्धिमा का किरदार मिला, बेहतर काम किया, धीरे-धीरे लोगों में पहचान बनी। इसके बाद काम मिलता चला गया। बस मैं यही कहना चाहती हूं कि यदि आपको बढ़ना है तो जज्बे को बनाए रखें और मेहनत से जी न चुराएं।

हल्द्वानी। टीवी अभिनेत्री सुकीर्ति कांडपाल ने महिलाओं को सफलता के तीन मंत्र दिए। सफलता के लिए ‘अपने पर भरोसा रखें’, ‘दिमाग पर भरोसा रखें’ और आत्मनिर्भर बनें। यदि यह तीन चीजें आपके पास हैं तो आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता। सुकीर्ति ने कार्यक्रम में बुलाने के लिए अमर उजाला और नैनीताल पुलिस का आभार जताया। उन्होंने कहा कि अमर उजाला ने उन्हें कार्यक्रम में बुलाकर महिलाओं से जुड़ने का मौका दिया है। 


इन धारावाहिकों में किया है काम - ‘जर्सी न. 10’, ‘दिल मिल गए’, ‘अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो’, ‘प्यार की इक कहानी’, ‘रब से सोना’, ‘कैसा ये इश्क है’, ‘डर सबको लगता है’, ‘गुमराह’, ‘दिल्ली वाली ठाकुर गर्ल्स’, ‘बिग बॉस’।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed