{"_id":"6979959d1206fc0f31021eb4","slug":"suddenly-clouds-gathered-rain-increased-the-cold-again-in-haldwani-and-nainital-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haldwani Weather News: अचानक उमड़े बादल, हल्द्वानी और नैनीताल में बारिश ने फिर बढ़ाई सर्दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haldwani Weather News: अचानक उमड़े बादल, हल्द्वानी और नैनीताल में बारिश ने फिर बढ़ाई सर्दी
Wed, 28 Jan 2026 10:20 AM IST
गायत्री जोशी
संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी
Published by: गायत्री जोशी
Updated Wed, 28 Jan 2026 10:20 AM IST
सार
मंगलवार को दोपहर बाद मौसम के बदले मिजाज से तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई जिससे ठंड बढ़ गई है।
विज्ञापन
बदला मौसम का मिजाज।
- फोटो : ANI
विस्तार
मौसम ने मंगलवार को फिर करवट बदली। दोपहर बाद अचानक बादल उमड़े और तेज हवाएं चलने लगीं। कुछ देर बाद हल्की बारिश शुरू हो गई। इससे कड़ाके की सर्दी शुरू हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी मौसम साफ नहीं है। खराब मौसम के कारण अधिकतर दुकानें आधा घंटा पहले बंद हो गई।
विज्ञापन
हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 21.2 और न्यूनतम 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम 14.1 और न्यूनतम 5.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग ने पर्वतीय जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना जताई है। अगले 24 घंटों में नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर में आकाशीय बिजली चमकने के साथ झोंकेदार हवाएं चलने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
नैनीताल में एक बार फिर बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। मंगलवार दोपहर में बारिश के बाद ठंड बढ़ गई है। कोहरा छाने से कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। मौसम विज्ञान विभाग देहरादून के निदेशक चंद्र सिंह तोमर ने बताया कि बर्फबारी केवल ऊंचाई वाले क्षेत्रों में होने की संभावना है।
विज्ञापन