{"_id":"6718b5b7301bb105e302092d","slug":"sudden-landing-of-helicopter-in-mini-stadium-of-bhimtal-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhimtal: अचानक हेलीकॉप्टर ने की लैंडिंग, खेल के मैदान में नहीं थे सुरक्षा के इंतजाम; बच्चों ने भागकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhimtal: अचानक हेलीकॉप्टर ने की लैंडिंग, खेल के मैदान में नहीं थे सुरक्षा के इंतजाम; बच्चों ने भागकर बचाई जान
Wed, 23 Oct 2024 02:07 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, भीमताल
अमर उजाला नेटवर्क, भीमताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Wed, 23 Oct 2024 02:07 PM IST
सार
भीमताल नगर क्षेत्र में बुधवार की दोपहर 12 बजे अचानक एक हेलीकॉप्टर ने मिनी स्टेडियम में आपात लैंडिंग कर दी। इससे मैदान में खेल रहे बच्चों में अफरा-तफरी मच गई। जानिए पूरा मामला
विज्ञापन
अचानक हेलीकॉप्टर ने की लैंडिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भीमताल नगर क्षेत्र में बुधवार की दोपहर 12 बजे अचानक एक हेलीकॉप्टर ने मिनी स्टेडियम में आपात लैंडिंग कर दी। जबकि हेलीकॉप्टर के लिए भीमताल विकास भवन के मैदान मे पुलिस और प्रशासन की ओर से लैंडिंग चयनित की गई थी। लेकिन हेलीकॉप्टर ने विकास भवन के खेल मैदान में उतरने के बजाए आपतकालीन लैंडिंग मिनी स्टेडियम में की। हेलीकॉप्टर को मिनी स्टेडियम में उतरता देख मैदान में खेल रहे बच्चों ने भागकर जान बचाई।
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर में सवार चार वीआईपी प्रदेश के एक सांसद के करीबी बताए जा रहे हैं जो कैंची मंदिर के दर्शन के लिए आए थे। पुलिस प्रशासन ने उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देश के बाद विकास भवन में उनके हेलीकॉप्टर को उतारने की तैयारी की थी। हेलीकॉप्टर के पायलट ने बताया कि उड़ान के समय उन्हें न कोई धुंए और न ही कोई साइन का सिग्नल दिखा जिससे उस जगह लैंडिंग की जा सके। बाद में हेलीकॉप्टर की मिनी स्टेडियम में सुरक्षित आपात लैंडिंग की गई। हेलीकॉप्टर के मिनी स्टेडियम में उतरने की सूचना पर प्रशासन और पुलिस के हाथ पैर फुल गए।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पुलिस और प्रशासन की लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना के बाद पुलिस अधिकारी बयान देने से बचते नजर आए।
विज्ञापन