फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Sucide in pithauragarh

अज्ञात कारणों से युवक ने की आत्महत्या

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Sucide in pithauragarh
Sucide in pithauragarh
पिथौरागढ़। नगर के एक निजी अस्पताल में काम करने वाले एक युवक का शव संदिग्ध हालात में कमरे में पड़ा मिला। युवक के हाथ की नसें तीन जगह कटी थीं। पुलिस ने पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला बता रही है।
विज्ञापन

जगतड़ निवासी सुमित सिंह (31) नगर के एक निजी अस्पताल में कैंटीन चलाता था। सोमवार सुबह वह अपने कमरे में मृत मिला। हाथ की नसें कटी थीं और कमरे में खून फैला हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सीओ आरएस रौतेला ने बताया प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। सुमित की गर्भवती पत्नी महिला अस्पताल में भर्ती थी, जिसे उसने एक दिन पूर्व जबरन डिस्चार्ज करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में पता चला है कि वह अपनी पत्नी को भी मारने की फिराक में था लेकिन उसकी पत्नी उससे बचकर बाथरूम में चली गई और रात भर भीतर से कुंडी लगाकर अंदर ही रही। सुबह जब वो बाहर आई तो पूरा कमरा खून से सना था। इसके बाद किसी रिश्तेदार के वहां जाकर इसकी सूचना दी।

कोतवाल प्रभात कुमार ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। इस हादसे के बाद मृतक की गर्भवती पत्नी मनीषा गहरे सदमे में है। मनीषा का मायका बागेश्वर के बैजनाथ क्षेत्र के चौरसू गांव में है। मायके से उसकी मां और अन्य रिश्तेदार भी पिथौरागढ़ पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed