फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Haldwani news: dead body of the teacher had to be tied on the roof of the taxi

Haldwani: बेबसी...मिन्नतें करने पर नहीं मानें एंबुलेंस चालक, टैक्सी की छत पर बांधकर ले जाना पड़ा शिक्षक का शव

Thu, 22 Jun 2023 04:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी।
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी। Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Thu, 22 Jun 2023 04:51 PM IST
सार

मिन्नतें करने के बाद भी जब कोई कम पैसों पर ले जाने का राजी नहीं हुआ तो परिजन चंपावत जाने वाली टैक्सी की छत पर शव बांध ले गए।

विज्ञापन
Haldwani news: dead body of the teacher had to be tied on the roof of the taxi
शव - फोटो : istock

विस्तार

समाजसेवियों के शहर में बुधवार को जो हुआ वह शर्मसार करने वाला था। सड़क हादसे में चंपावत निवासी निजी स्कूल के शिक्षक की मौत हो गई। शव ले जाने के लिए एंबुलेंस चालक तैयार नहीं थे, जो तैयार हुए उन्होंने इतना पैसा मांग लिया जो परिजनों की क्षमता से बाहर था। मिन्नतें करने के बाद भी जब कोई कम पैसों पर ले जाने का राजी नहीं हुआ तो परिजन चंपावत जाने वाली टैक्सी की छत पर शव बांध ले गए।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बलदेव प्रसाद (33) चौड़ा मेहता पाटी जिला चंपावत में प्राइवेट स्कूल में शिक्षक थे। वह चोरगलिया में अपने रिश्तेदार के यहां आए थे। हल्द्वानी के एक स्कूल में उनका इंटरव्यू था। मंगलवार शाम चोरगलिया से बाइक से हल्द्वानी आ रहे थे। तभी कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें रात 11 बजे सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बीच उनके परिजन भी हल्द्वानी पहुंच गए। बुधवार सुबह बलदेव की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


Kotdwar: नेशनल हाईवे पर आ धमका हाथियों का झुंड, राहगीरों में मची अफरा-तफरी, लगा जाम, तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

अब समस्या थी शव चंपावत कैसे ले जाया जाए। उन्होंने कई एंबुलेंस चालकों से बात की, लेकिन शाम के समय कोई भी चंपावत जाने के लिए तैयार नहीं हुआ। काफी मिन्नतों के बाद जो चालक तैयार हुए, उन्होंने दस हजार रुपये मांगे। परिजनों ने कमजोर आर्थिक स्थिति की दुहाई दी तो उन्होंने एक हजार रुपये कम करने की बात कही, लेकिन यह राशि भी उनकी क्षमता से बाहर थी। ऐसे में परिजन टैक्सी स्टैंड पहुंचे। वहां से वह चंपावत चलने वाली टैक्सी पोस्टमार्टम हाउस ले आए। उन्होंने शव चादर में लपेटा और टैक्सी की छत पर बांध दिया। टैक्सी में सवारियां भी थीं। फिर परिजन यहां से शव लेकर चंपावत रवाना हो गए। सवाल यह है कि हल्द्वानी से 130 किमी दूर पाटी विकासखंड (चंपावत) ले जाना कितना मुश्किल होगा, वह भी तब जब सड़कें गड्ढायुक्त हैं और ऊपर से बारिश का अंदेशा।

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
एक युवक को गंभीर अवस्था में कालाढूंगी अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, दीपक कुमार (35) निवासी पवलगढ़ बैलपड़ाव हाल निवासी हरिपुर धमोला नहर के किनारे बेसुध पड़ा मिला। उसे कालाढूंगी अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed