फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   studies in Uttarakhand

Nainital News: अंडमान निकोबार के युवा भी उत्तराखंड में पढ़ाई के लिए कर रहे आवेदन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jun 2023 02:23 AM IST
विज्ञापन
studies in Uttarakhand
हल्द्वानी। उत्तराखंड से उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए बाहरी राज्यों से भी छात्र आवेदन कर रहे हैं। स्नातक के लिए अभी तक 324 छात्रों ने समर्थ पोर्टल के जरिये उत्तराखंड में पढ़ाई के लिए आवेदन किया है। अंडमान निकोबार से भी तीन आवेदन प्राप्त हुए हैं। यूपी से सबसे अधिक 248 आवेदन मिले हैं।
विज्ञापन

समर्थ पोर्टल के जरिये कुमाऊं यूनिवर्सिटी, एसएसजे अल्मोड़ा विवि और श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विवि से संबद्ध कैंपस और महाविद्यालयों के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। अभी तक 12165 छात्रों ने समर्थ पोर्टल पर अपने एकाउंट बनाए हैं। इनमें से 7285 छात्रों ने महाविद्यालयों में अपने आवेदन जमा किए हैं और 6458 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन फीस जमा कर दी है। देश भर से युवा उत्तराखंड में आवेदन कर रहे हैं। दिल्ली से 25, बिहार से 11, हरियाणा से 8, पंजाब से 6, पश्चिम बंगाल से 5, राजस्थान से 4 युवा उत्तराखंड में पढ़ाई करने के इच्छुक हैं। इसके अलावा नागालैंड, अरुणांचल प्रदेश, असम और हिमाचल प्रदेश से दो-दो, आंध्रप्रदेश, चंडीगढ़, गुजरात, जम्मू एवं कश्मीर, झारखंड, मध्यप्रदेश, मेघालय और तमिलनाडु से एक-एक छात्र ने आवेदन किया है।
विज्ञापन

कोट- बाहरी राज्यों से भी युवा उत्तराखंड के महाविद्यालयों में पढ़ाई करने के लिए आवेदन कर रहे हैं। समर्थ पोर्टल इसमें अग्रणी भूमिका निभा रहा है। किसी भी छात्र को प्रवेश से वंचित नहीं होने दिया जाएगा। - सीडी सूंठा, उच्च शिक्षा निदेशक।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article