{"_id":"61902c3fb90df819f86a651b","slug":"students-uproar-in-mbpg-for-the-second-day-as-well-haldwani-news-hld4444512164","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमबीपीजी में दूसरे दिन भी छात्रों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमबीपीजी में दूसरे दिन भी छात्रों का हंगामा
विज्ञापन
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष की सीटें बढ़ाए जाने और छात्रों पर लाठीचार्ज करने के मामले में सीओ हल्द्वानी को बर्खास्त करने की मांग को लेकर एबीवीपी का धरना दूसरे दिन भी जारी है। छात्र दिन और रात में धरना दे रहे हैं। इधर, कुछ छात्रनेताओं और एबीवीपी से जुड़े छात्र नेताओं ने प्राचार्य के कक्ष में हंगामा किया। कुछ पूर्व छात्रसंघ पदाधिकारियों ने प्राचार्य को छात्रों पर लाठीचार्ज के लिए जिम्मेदार ठहराया और उनसे इस्तीफा देने की मांग की।
धरनास्थल पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि उनकी मांग पूरी हुए बिना आंदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्राचार्य से सीटें बढ़ाने के लिए शासन पर दबाव बनाने और सांध्यकालीन कक्षाओं का संचालन शुरू कराने की अनुमति मांगने की मांग की। छात्रों ने कहा कि महाविद्यालय में आवेदन करने वाले सभी छात्रों को प्रवेश दिया जाए। धरना देने वालों में एबीवीपी के विभाग सह संयोजक कमलेश भट्ट, गौरव संमल, देवेंद्र बिष्ट, रश्मि लमगड़िया, कौशल बिरखानी, सूरज रमोला, अभिषेक गोस्वामी, अमन, ललित आदि बैठे।
पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल धामी, संजय जोशी, सुदर्शन परमार, संस्कार रस्तोगी आदि ने प्राचार्य को छात्रों पर लाठीचार्ज के लिए जिम्मेदार बताते हुए उनसे इस्तीफा देने की मांग की। साथ ही प्राचार्य पर कई गंभीर आरोप भी लगाए। प्राचार्य कक्ष में काफी देर तक हंगामा होता रहा। कई प्राध्यापक छात्रों को समझाते रहे। लेकिन छात्र सभी को प्रवेश देने की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन
प्राचार्य बीआर पंत का कहना है कि महाविद्यालय में प्रवेश लेने आए छात्रों पर लाठीचार्ज से मैं आहत हूं। महाविद्यालय में छात्रों की भीड़ उमड़ने से अराजकता की स्थिति आ गई थी। दो छात्र डीजल लेकर कॉलेज में आए थे और आत्मदाह की धमकी दी थी। एक ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। कॉलेज में किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस से सुरक्षा मांगी गई। उन पर लाठीचार्ज हुआ इसके लिए मुझे अफसोस है।
घायल छात्रनेता ने फिर शुरू किया धरना
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में शुक्रवार को बवाल के बाद पुलिस लाठीचार्ज में दस से अधिक छात्रनेता घायल हुए थे। इसमें एबीवीपी के गौरव संमल, देवेंद्र बिष्ट, अभिषेक गोस्वामी, सूरज सिंह जंतवाल, कौशल बिरखानी, सूरज रमोला, सुमन, रेखा आर्य, हिमानी, पुष्पा शहीद आदि घायल हुए थे। गौरव संमल समेत अधिकांश छात्रों ने अस्पताल से वापस आकर दोबारा धरना शुरू कर दिया है। (माई सिटी रिपोर्टर)