{"_id":"617c57b6fe17ec4e8a155ebf","slug":"students-create-ruckus-regarding-admission-in-mbpg-college-haldwani-news-hld443073597","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश के लेकर छात्रों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश के लेकर छात्रों का हंगामा
विज्ञापन
हल्द्वानी एमबी कॉलेज के गेट पर प्रवेश की मांग को लेकर प्रदर्शन के दौरान गेट के अन्दर आ रही कार को र
- फोटो : HALDWANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में सीटें बढ़ाने और सभी विद्यार्थियों को प्रवेश देने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को पूरे दिन अराजकता का माहौल रहा। छात्र-छात्राआें ने धरना-प्रदर्शन कर प्राचार्य कक्ष समेत पूरे महाविद्यालय में तालाबंदी की और प्रवेश कक्ष में पहुंचकर प्रवेश काउंटरों को बंद करा दिया। छात्रों ने प्राचार्य कक्ष की छत पर भी चढ़कर नारेबाजी की। इस दौरान उच्चशिक्षा मंत्री के खिलाफ नारे भी लगाए और अनशन का एलान कर दिया। देर रात छात्र महाविद्यालय परिसर में तंबू गाड़कर धरना देने पहुंच गए। प्राचार्य की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बिना पूर्व सूचना के छात्रों को धरना देने से रोका और समझा बुझाकर वापस भेज दिया। पुलिस के समझाने के बाद छात्रों ने रात में धरना प्रदर्शन को स्थगित कर दिया लेकिन शुक्रवार को फिर महाविद्यालय में धरना-प्रदर्शन का एलान कर दिया।
पिछले काफी समय से महाविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष में सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर छात्र-छात्राआें का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों ने सुबह से ही कॉलेज में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रभारी प्राचार्या डॉ. कमला पंत का घेराव कर सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर कुलपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। साथ ही प्रवेश काउंटरों को भी बंद करा दिया। उन्होंने कालेज में तालाबंदी कर प्रभारी प्राचार्य के कक्ष के बाहर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं की तो आंदोलन उग्र किया जाएगा। साथ ही कालेज का मुख्य गेट भी बंद कर दिया। इस दौरान वाहनों से महाविद्यालय आ रहे कुछ कर्मचारियों को रोकने का प्रयास किया गया, जिस पर उनकी कहासुनी भी हो गई। बाद में कर्मचारियों ने वाहनों के साथ महाविद्यालय में प्रवेश किया। धरना-प्रदर्शन में गौरव संमल, सूरज जंतवाल, सूरज खाती, अमन बिष्ट, निहित नेगी, प्रकाश संमल, शिवम शर्मा, सुजल, उमेश पोखरिया, प्रियांशी, निकिता, नेहा बिष्ट, संध्या कार्की आदि शामिल रहीं।
विद्यार्थियों ने सीटें बढ़ाने और प्रवेश देने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया है। छात्रों का ज्ञापन कुलपति को भेज दिया गया है। कुलपति और निदेशक को पत्र लिखकर छात्र-छात्राओं की मांगों से अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
- डॉ. कमला पंत, प्रभारी प्राचार्या, एमबीपीजी कॉलेज