फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Student union celebration organized in Mahila Mahavidyalaya

Nainital News: ऑडिटोरियम के लिए 10 लाख और कंप्यूटर लैब के लिए छह लाख की घोषणा

Tue, 06 Jun 2023 09:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 06 Jun 2023 09:21 PM IST
विज्ञापन
Student union celebration organized in Mahila Mahavidyalaya
हल्द्वानी के महिला महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव एवं छात्रा संघ समारोह का दीप जलाकर शुभारंभ करते
हल्द्वानी। इंदिरा प्रियदर्शिनी महिला महाविद्यालय में मंगलवार को छात्रा संघ समारोह उल्लास-2023 आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने महाविद्यालय में ऑडिटोरियम बनाने के लिए सांसद निधि से 10 लाख रुपये और मेयर जोगेंद्र पाल रौतेला ने कंप्यूटर लैब के लिए छह लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन

समारोह की शुरुआत सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से हुई। प्राचार्य प्रो. शशि पुरोहित ने महाविद्यालय की आवश्यकताओं और ज्वलंत समस्याओं के बारे में बताया। केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने महाविद्यालय भवन की छत का निर्माण करवाने और नये विषय शुरू करने के लिए प्रयास करने की बात कही। मेयर जोगेंद्र सिंह रौतेला, उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. सीडी सूंठा और प्रांतीय संगठन मंत्री विक्रम फर्स्वाण ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन

इससे पूर्व छात्रा संघ सचिव अंजलि ने छात्रा संघ की ओर से महाविद्यालय में किये गये कार्यों का ब्यौरा दिया। एसडीओ सुरेश अधिकारी ने बेनी सेना के अंतर्गत स्वच्छता और मॉनिटरिंग कार्यक्रम की जानकारी देते हुए इस पहल का फीड बैक देने के लिए आह्वान किया। छात्राओं ने बंगाली, कत्थक, लावणी, हरियाणवी, गुजराती, दक्षिण भारतीय नृत्य, सूफियाना गीत प्रस्तुत कर समां बांधा। साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में डॉ. गीता पंत, छात्रा संघ अध्यक्ष शिवानी कार्की, प्रो. एके श्रीवास्तव, प्रो. देवकी गिरी गोस्वामी, डॉ. ललिता जोशी, डॉ. फकीर सिंह, डॉ. जीवन सिंह गड़िया, डॉ. नीता शाह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed