{"_id":"5e387ded8ebc3e4b494cbcca","slug":"student-protest-on-the-hike-of-circal-rate-halduchod-news-hld3720970187","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्किल रेट के विरोध में सहायक महानिरीक्षक निबंधन को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्किल रेट के विरोध में सहायक महानिरीक्षक निबंधन को घेरा
विज्ञापन
बड़े हुए सर्किल रेटों को लेकर हल्द्वानी रजिस्ट्रार ऑफिस में सहायक महानिरिक्षक निबंधन एसके त्रि?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। बढ़े हुए सर्किल रेट का विरोध करते हुए हल्द्वानी क्षेत्रीय संघर्ष समिति ने सोमवार को सहायक महानिरीक्षक निबंधन का घेराव किया। अधिकारियों पर आश्वासन देने के बाद भी जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया।
समिति के संयोजक ललित जोशी ने कहा कि निबंधन से पूछा गया कि शासन को रिपोर्ट भेजने का क्या हुआ। निबंधन ने शासन को इस संबंध में त्वरित रिपोर्ट भेजने की बात कही। कहा कि शासन सर्किल रेट को लेकर जल्द सकारात्मक कार्रवाई करें अन्यता जनता के साथ सड़क पर उतरा जाएगा। कौन से मानकों के आधार पर शासन को रिपोर्ट भेजी।
तहसील में स्टांप विक्रेता भी समिति के साथ घेराव करने पहुंचे। इस दौरान नारायण पाल, वीरेंद्र चड्ढा, हुकुम सिंह कुंवर, बलवंत बोरा, राजेंद्र खनवाल, बालम बिष्ट, प्रमोद कोटलिया, लीला कांडपाल, प्रकाश बेलवाल, कैलाश शाह, गजेंद्र गोनिया, जसविंदर भसीन, विजय गुप्ता, महेंद्र रावत, सूरज गोनिया, उमेश बुधानी, सागर कुमार आदि थे।
विज्ञापन
एमए की कक्षा के संचालन के लिए हस्ताक्षर अभियान
लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय में एनएसयूआई की ओर से महाविद्यालय में एमए की कक्षाओं का संचालन कराए जाने को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस दौरान छात्र संघ अध्यक्ष दीपक शर्मा, एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष ललित मेहता, राजा धामी, हेमंत कुमार, विनय सामंत, विमल जोशी, सचिन सागर भट्ट, नवीन बिष्ट, भगत सिंह, सूरज चलवाल, लक्ष्मण सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
एसटीएच से हटाए गए ठेलों को दूसरी जगह देने की मांग
ठेला, फड़ और वेंडर्स कल्याण समिति ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने सुशीला तिवारी अस्पताल के पास से हटाए गए ठेले वालों को कोई और स्थान देने की मांग की है। सोमवार को समिति के लोग नगर आयुक्त चंद्र सिंह मर्तोलिया के पास पहुंचे और उन्हें ज्ञापन देते हुए अपनी समस्या से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले निगम के अधिकारियों ने ठेला लगाने वालों को अस्पताल के पास से जबरन हटा दिया था यह पथ विक्रेता अधिनियम 2014 का उल्लंघन है। इस दौरान प्रमोद अग्निहोत्री, शशीबाला, ओमकार, रेखा, जीवन, राजू आदि मौजूद रहे।
गौला मार्ग से अतिक्रमण हटाने को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
क्षेत्रीय ग्रामोत्थान समिति के पदाधिकारियों ने गौला मार्ग पर अतिक्रमण की समस्या को लेकर हल्द्वानी के उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और अतिक्रमण रोकने की मांग की।
ग्राम पंचायत जग्गी, दीना और दुम्काबंगर की क्षेत्रीय ग्रामोत्थान समिति ने एक बैठक की। बैठक में नया बाजार के व्यवसायियों की दुकानों के सामान, बोर्ड और दुकान के बाहर पार्किंग किए जाने की वजह से गौला मार्ग में जाम लगने की परेशानी पर चर्चा की गई। इसको लेकर समिति का एक शिष्ट मंडल उप जिलाधिकारी से मिला और उन्हें समस्या सुलझाने के लिए ज्ञापन सौंपा। इस दौरान प्रधान हेमा जोशी, मीना भट्ट, रुकमणी नेगी, भास्कर भट्ट, पूरन चंद्र जोशी आदि लोग मौजूद थे। संवाद