फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Student President joyful between opposing candidates

विरोध के बीच हर्षित छात्रसंघ अध्यक्ष प्रत्याशी घोषित

Sat, 03 Sep 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी Updated Sat, 03 Sep 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Student President joyful between opposing candidates
स्वराज आश्रम में छात्र संघ प्रत्याशी की घोषणा - फोटो : अमर उजाला

एमबीपीजी कालेज छात्रसंघ अध्यक्ष पद के टिकट को लेकर एनएसयूआई में चल रही खींचतान शनिवार को प्रत्याशी घोषणा के दौरान सामने आ गई। एनएसयूआई ने छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर हर्षित जोशी को प्रत्याशी घोषित किया है।

विज्ञापन


दूसरे प्रबल दावेदार अमन सुयाल ने इस पर विरोध जताते हुए कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया। इससे स्वराज आश्रम में अफरा तफरी मच गई। एनएसयूआई ने छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर प्रत्याशी की घोषणा के लिए शनिवार को स्वराज आश्रम में आमसभा आयोजित की गई थी।
विज्ञापन


आमसभा में कुमाऊं विवि छात्रमहासंघ अध्यक्ष रविंद्र प्रताप सिंह रावत, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष लाल सिंह पवार, पूर्व जिलाध्यक्ष तरुण साह ने जीत के दावे किए। संचालन कर रहे छात्रनेता सुशील डुंगराकोटी ने एमबी कालेज और महिला महाविद्यालय के विकास में उच्चशिक्षामंत्री डा. इंदिरा हृदयेश द्वारा किए गए कार्यों का हवाला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी सभापति सुमित हृदयेश ने कहा कि प्रदेश में वर्ष 2012 से कांग्रेस की सत्ता है तब से यहां एनएसयूआई का अध्यक्ष ही बनता रहा है। उन्होंने कहा कि अमन और हर्षित दोनों एक साथ हैं, इसका मतलब कांग्रेसी भाई भी समझ लें।

इसके उपरांत मंच पर एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सचिन जलाल ने मंडी सभापति हृदयेश समेत छात्रनेताओं की मौजूदगी में हर्षित जोशी को छात्रसंघ अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया। जैसे ही हर्षित जोशी को प्रत्याशी घोषित किया तो दूसरे दावेदार एएन अमन सुयाल ने मंच पर माइक लेकर विरोध कर दिया।

सुयाल ने कहा कि उससे झूठ बोला गया तथा उसे यह नहीं बताया गया कि स्वराज आश्रम में आज टिकट की घोषणा हो रही है। इस पर अमन से माइक छीन लिया गया। अमन ने मंच से ही विरोध करने के बाद कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया तथा समर्थकों के संग बाहर चले गए।

इस पर सभागार में अफरा तफरी मच गई तथा कुछ लोगों ने सुयाल को रोकने की कोशिश भी की मगर वह नहीं रुके। कुछ देर बाद सभागार खाली हो गया। कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के लोकसभा क्षेत्र प्रभारी गुरुप्रीत सिंह प्रिंस, देवेंद्र मेर, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष संजय रावत, मनीष जोशी आदि मौजूद रहे।

गेट बंद कर समर्थकों को रोकने की कोशिश
स्वराज आश्रम के कार्यक्रम का बहिष्कार कर जैसे अमन सुयाल बाहर निकले तो उसके पीछे समर्थक भी निकलने शुरू हो गए। यह देख युवा कांग्रेसी गुरुप्रीत सिंह प्रिंस समेत एनएसयूआई के कई नेता स्वराज आश्रम का मेन गेट बंद कर रास्ता रोक कर खड़े हो गए तथा समर्थकों को बाहर नहीं निकलने दिया। इसके कुछ देर बाद कार्यक्रम ही समाप्त हो गया।  

तो 30 मिनट में अमन का बदल गया मन  
एनएसयूआई द्वारा एमबीपीजी कालेज छात्रसंघ अध्यक्ष पद का टिकट न दिए जाने से क्षुब्ध एएन अमन सुयाल ने कहा कि वह निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में छात्रसंघ का चुनाव लड़ेंगे।


हल्दूचौड़ निवासी अमन सुयाल ने एनएसयूआई के पदाधिकारियों पर धोखा करने का आरोप लगाया।  यह बयान देने के आधे घंटे बाद ही अमन सुयाल का मन बदल गया।

अमन ने फोन पर दिए गए बयान को बदलते हुए कहा कि उन्होंने भावुक होकर संगठन के खिलाफ बयान दे दिया था। वह तो एनएसयूआई के साथ हैं तथा संगठन का जो निर्णय है उसका पूरा सम्मान करते हैं तथा घोषित प्रत्याशी को चुनाव लड़ाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed