{"_id":"d1a9628cf4fcfe25a094606a482939cf","slug":"student-meniti-center-launched-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार प्रदेश को शिक्षा का हब बनाने के लिए प्रयासरत : मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार प्रदेश को शिक्षा का हब बनाने के लिए प्रयासरत : मुख्यमंत्री
ब्यूरो/अमर उजाला, भ्ाीमताल
Updated Thu, 02 Apr 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय उत्तराखंड के नौजवानों को तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराकर उन्हें प्लेसमेंट दिलाने में न केवल सफल साबित हो रहा है, बल्कि उत्तराखंड में शीर्ष शिक्षण संस्था बनकर उभरा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार उत्तराखंड में ज्यादा से ज्यादा शिक्षण संस्थाएं खोल इसे शिक्षा का हब बनाने के लिए प्रयासरत है। सीएम ने कहा कि निजी शिक्षण संस्थाओं को खोलने में सरकार हर संभव सहायता करेगी। उन्होंने प्रदेश में दो मेडिकल कालेज, चार वेटनरी कालेज, एक लॉ कालेज और अल्मोड़ा में एक आवासीय विश्वविद्यालय खोलने की भी जानकारी दी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री रावत बुधवार को ग्राफिक एरा पर्वतीय विवि परिसर में हैप्पी होम कैफीटेरिया भवन में स्थित स्टूडेंट एमेनिटी सेंटर का लोकार्पण कर रहे थे। उन्होंने युवाओं को दक्ष बनाने पर जोर देते हुए कहा कि पहाड़ के लोग अपनी पूंजी लगाकर अस्पताल, स्कूल आदि बनाएं, सरकार उन्हें किराए पर लेने को तैयार है। उन्होंने पहाड़ की पारंपरिक फसलों मडुवा, चौलाई, कैरूवा उत्पादन और हर्बल खेती पर जोर देते हुए कहा कि यदि किसान इनका उत्पादन करें तो सरकार इसे बाजार उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन
इससे पहले ग्राफिक एरा ग्रुप के अध्यक्ष और विवि के चांसलर डा.कमल घनसाला ने कहा कि ग्राफिक एरा ग्रुप देहरादून में मेडिकल कालेज खोलने, भीमताल में आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज, अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त अस्पताल की स्थापना कराने और इसी साल से भीमताल परिसर में होटल मैनेजमेंट शुरू कराने की योजना बना रहा है। भीमताल परिसर में अब तक 150 करोड़ रुपए का निवेश किया जा चुका है और इतना ही निवेश अभी और करने की योजना है।
विशिष्ट अतिथि विधायक सरिता आर्या ने डा. कमल घनसाला के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए उनसे भवाली स्थित सेनिटोरियम को मेडिकल कालेज के रूप में विकसित करने का सुझाव दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री से भीमताल के बंद पड़े उद्योगों को खुलवाने की भी मांग की।
इससे पहले मुख्यमंत्री ने शिलापट्ट का अनावरण कर और फीता काटकर स्टूडेंट एमिनिटी सेंटर का शुभारंभ किया और परिसर का भ्रमण किया। इस दौरान निदेशक मंडल सदस्य राखी घनसाला, विवि के कुलपति प्रो.संजय जसोला, डीन प्रो.आरसीएस मेहता, पूर्व मंत्री सुरेश आर्या, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री जया बिष्ट, राम सिंह कैड़ा, पुष्कर सिंह मेहरा, डा.हरीश सिंह बिष्ट, पूर्व प्रमुख कृपाल मेहरा, अंबा आर्या, राजीव जैन, दुर्गेश पंत, डा.जेपी चंद्रा समेत छात्र-छात्राएं और ग्राफिक एरा परिवार के लोग मौजूद थे।
स्वतंत्रता सेनानी शर्मा को भेंट किए 51 हजार
ग्राफिक एरा विवि परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे बिजरौली गांव निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मथुरा प्रसाद शर्मा को मुख्यमंत्री ने शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। वहीं, ग्राफिक एरा ग्रुप के अध्यक्ष और चांसलर डा.कमल घनसाला ने वयोवृद्ध शर्मा को ग्रुप की ओर से 51 हजार रुपए की भेंट देने की घोषणा की।
मेधावियों के अभिभावक हुए सम्मानित
पिछले वर्षों के दौरान अलग-अलग पाठ्यक्रमों के दर्जन भर से अधिक मेधावी बच्चों के अभिभावकों को भी मुख्यमंत्री ने शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सीएम के हाथों सम्मानित होने के बाद अभिभावक गदगद नजर आए।
प्लेसमेंट सूची का किया अनावरण
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान विवि की प्लेसमेंट सूची का भी अनावरण किया, जिस सूची का सीएम ने अनावरण किया वह इतनी लंबी थी कि उसे पकड़ने के लिए सीएम के बराबर की सीट पर मौजूद विधायक सरिता आर्या और डीन प्रो.आरसीएस मेहता को भी सहयोग करना पड़ा। इस सूची में ऐसे सैकड़ों छात्र-छात्राओं के नाम शामिल थे, जिन्होंने ग्राफिक एरा में अध्ययन कर देसी-विदेशी कंपनियों में उच्च पैकेज पर नौकरी प्राप्त की है।