{"_id":"64f2477a41354528ed093d77","slug":"struggling-to-go-back-after-the-festival-haldwani-news-c-337-1-ha11004-524-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: त्योहार के बाद वापस जाने की मशक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: त्योहार के बाद वापस जाने की मशक्कत
विज्ञापन
हल्द्वानी। रक्षाबंधन के बाद वापस जाने वालों की भीड़ बढ़ रही है जिस वजह से बस में यात्रियों की संख्या बनी रही। शुक्रवार को सुबह से ही बस अड्डे पर भीड़ रही।
दिल्ली, फरीदाबाद, गुरुग्राम, बरेली, देहरादून आदि शहरों की बस के सीट के लिए यात्रियों को मशक्कत करनी पड़ी। इधर रोडवेज प्रशासन ने बताया कि अगले दो से तीन दिनों तक भीड़ ज्यादा रहने का अनुमान है।
एनडीए परीक्षा के लिए बरेली को सुबह चार बजे से बस सेवा
हल्द्वानी। तीन सितंबर को बरेली में एनडीए परीक्षा होनी है। हल्द्वानी बस डिपो पर अभी से लोग बस की जानकारी लेने आ रहे हैं। रोडवेज प्रशासन ने कहा कि तीन सितंबर को बरेली की बस सेवा में परीक्षार्थियों की भीड़ रहेगी। युवाओं को सुविधा देने के लिए बस सेवा का विस्तार किया जाएगा। एआरएम सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि हल्द्वानी बस स्टेशन से सुबह चार बजे से ही बसें बरेली के लिए रवाना करना शुरू कर दी जाएंगी। कुछ-कुछ अंतराल पर बसें भेजी जाएंगी। बस के फेरे बढ़ाए जाएंगे। बताया कि वापसी में भी बरेली से लाने के लिए युवाओं के लिए बस सेवा बढ़ाई जाएंगी। संवाद