फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Strong room sealed, Paramilitary Force

स्ट्रांग रूम सील, पैरामिलिट्री फोर्स तैनात

Fri, 17 Feb 2017 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी Updated Fri, 17 Feb 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
Strong room sealed, Paramilitary Force
स्ट्रांग रूम में अतिशीघ्र कराई जाए नंबरिंग - फोटो : अमर उजाला

एमबीपीजी कॉलेज स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय में बनाए गए स्ट्रांग रूमों में सभी विधानसभाओं की ईवीएम मशीनें आज रख दी गई हैं। ईवीएम मशीनें प्रेक्षकों और प्रत्याशियों की मौजूदगी में स्ट्रांग रूमों को सील किया गया।

विज्ञापन


स्ट्रांग रूमों की सुरक्षा व्यवस्था में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पैरा मिलिट्री फोर्स को तैनात किया गया है। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।

विधानसभा चुनाव के तहत बुधवार को हुए मतदान की ईवीएम जमा करने की प्रक्रिया बृहस्पतिवार तड़के तक चली थी। जबकि भीमताल विधानसभा की दूरस्थ मतदान केंद्रों की पोलिंग पार्टियां दोपहर तक यहां वापस पहुंच गई थीं।
विज्ञापन


इसके उपरांत भारत निर्वाचन आयोग के सामान्य प्रेक्षकों और प्रत्याशियों की मौजूदगी में विधानसभा वार रखीं गईं ईवीएम के स्ट्रांग रूमों को सील कर दिया गया। उपजिला निर्वाचन अधिकारी जसवंत सिंह राठौर के मुताबिक स्ट्रांग रूमों की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैरामिलिट्री फोर्स के साथ ही सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके साथ ही पीएसी और स्थानीय पुलिस फोर्स को भी सुरक्षा चक्र में तैनात किया गया है। स्ट्रांग रूमों के आसपास किसी भी व्यक्ति की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।


प्रेक्षकों ने आरओ के साथ की समीक्षा

भारत निर्वाचन आयोग के सामान्य प्रेक्षकों ने बृहस्पतिवार दोपहर सभी छह विधानसभाओं के आरओ के साथ बैठक कर बूथवार मतदान की समीक्षा की। गोपनीय बैठक में आरओ से मतदान से संबंधित जानकारी ली गई।

इधर, दोपहर बाद तक निर्वाचन कार्यालय में विधानसभाओं के बूथवार पोलिंग के आंकड़े तैयार करने की प्रक्रिया चलती रही। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed