{"_id":"5197a1356270e9af2e45af696cfd5790","slug":"strong-network-access-six-new-tower-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजबूत नेटवर्क के लिए लगेंगे छह नए टावर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजबूत नेटवर्क के लिए लगेंगे छह नए टावर
ब्यूरो /अमर उजाला, हल्द्वानी/ (नैनीताल)।
Updated Thu, 08 Oct 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसएनएल निजी कंपनियों को हर तरह से चुनौती देने की तैयारी कर रहा है। नेटवर्क की समस्या और कॉल ड्रॉप के झंझट से निजात दिलाने को नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर में नए टावर लगाने की योजना है। साथ ही छोटे स्थानों पर वाईमैक्स के माध्यम से वायरलेस ब्रॉडबैंड की सुविधा देकर नेटवर्क को मजबूत किया जाएगा।
विज्ञापन
आवास विकास स्थित भारत संचार निगम लिमिटेड के कार्यालय में एक टावर, एक टावर हल्दूचौड़, एक लामाचौड़ में है। निगम के महाप्रबंधक महेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि रामपुर रोड, रुद्रपुर (लालपुर), सुल्तानपुर पट्टी, काशीपुर रोड, बनबसा, पाटा, टनकपुर में टावर लगाने की तैयारी है।
विज्ञापन
एक माह में टावर का काम पूरा होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि कई स्थानों पर केबल सड़क के काफी अंदर धंस चुकी है।
कुछ स्थानों पर ढाई से तीन किलोमीटर की नई केबल बिछाकर एक्सचेंज से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि धारी, ब्लॉक, लोहिया हेड आदि क्षेत्रों में वाईमैक्स के माध्यम से वायरलेस ब्रॉडबैंड लगाकर नेटवर्क को अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। दूसरी ओर फिक्स्ड वायरलेस फोन (एफडब्ल्यूपी) की सुविधा जीएसएम तकनीक से देने की तैयारी है।
विज्ञापन