फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Strikers caught in a bargain jam

बारात के जाम में फंसे हिस्ट्रीशीटर ने झोंका 

Tue, 06 Feb 2018 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।  
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।   Updated Tue, 06 Feb 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
Strikers caught in a bargain jam
Wounded brother - फोटो : अमर उजाला

ठंडी सड़क से रामलीला मैदान की ओर जा रही जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव भूपेंद्र कन्नौजिया की बारात में सोमवार शाम फायरिंग होने से अफरातफरी मच गई। आरोप है कि गोली जाम में फंसे एक हिस्ट्रीशीटर ने वाहन को आगे-पीछे करने के विवाद में चलाई। गोली लगने से दूल्हे का भाई घायल हो गया। उसे हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बारातियों ने गोली चलाने वाले हिस्ट्रीशीटर को पकड़कर पीट दिया। हिस्ट्रीशीटर भोटिया पड़ाव टैक्सी यूनियन का अध्यक्ष भी है।

विज्ञापन


भीमताल ठंडी सड़क निवासी भूपेंद्र कन्नौजिया की बारात सोमवार शाम करीब आठ बजे  रामलीला मैदान की ओर जा रही थी। बारातियों के डांस करने से सड़क पर लंबा जाम लग गया। इस बीच दूल्हे के भाई जितेंद्र कन्नौजिया (28) पुत्र हरीश कन्नौजिया जाम को खुलवाने की कोशिश करने लगा। जाम में फंसी कार यूके04-7153 बागेश्वर से हल्द्वानी की तरफ जा रही थी। इसी गाड़ी में सवार भोटिया पड़ाव टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष भारत भूषण (28) उर्फ भानू की जितेंद्र से गाड़ी आगे-पीछे करने को लेकर कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


आरोप है कि विवाद के तूल पकड़ने पर भानू ने जितेंद्र पर फायर कर दिया। गोली जितेंद्र कन्नौजिया के बांए कूल्हे में लग गई। जितेंद्र को घायल देखकर स्थानीय युवकों ने भारत भूषण की जमकर धुनाई कर दी। मारपीट के बीच कार में सवार दूसरा युवक भाग निकला। पुलिस ने आरोपी भारत भूषण को हिरासत में ले लिया है। उसके पास से तमंचा बरामद हुआ है। दूल्हे के भाई की ओर से भारत भूषण गोली के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। उधर, भारत भूषण ने गोली चलाने से इनकार करते हुए कहा कि रास्ता देने का अनुरोध करने पर बारातियों ने मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिस्ट्रीशीटर पर सात माह पहले भी लगा था गोली मारने का आरोप
 भारत भूषण उर्फ भानू पर सात माह पहले गुंडा एक्ट के एक आरोपी पर गोली चलाने का आरोप लगा था। वैलेजॉली लॉज में रहने वाले गुंडा एक्ट के आरोपी रवि आर्या उर्फ रवि शूटर के घर 19 जून 2017 की रात फायरिंग की गई  थी। गोली दरवाजे को छेदते हुए निकल गई थी। इस मामले में भारत भूषण उर्फ भानू सहित छह लोगों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया था। भानू के खिलाफ कोतवाली और काठगोदाम में हत्या के प्रयास, गुंडा एक्ट सहित आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पिछले साल आपराधिक रिकार्ड देखते हुए काठगोदाम पुलिस ने उसकी हिस्ट्रीशीट खोली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed