फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Stones fell from the hill on Bhawali-Almora highway

Nainital News: भवाली-अल्मोड़ा हाईवे पर पहाड़ी से गिरे पत्थर

Tue, 17 Oct 2023 02:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 17 Oct 2023 02:52 AM IST
विज्ञापन
Stones fell from the hill on Bhawali-Almora highway
भीमताल/भवाली/गरमपानी/पहाड़पानी/धानाचूली/मुक्तेश्वर। मूसलाधार बारिश और आंधी के चलते भवाली-अल्मोड़ा हाईवे पर पहाड़ी से पत्थर गिरने से वाहन चालक बाल-बाल बचे।
विज्ञापन




आंधी के चलते बिजली की लाइनों में पेड़ की टहनियों के गिरने से भीमताल, मेहरागांव, नौकुचियाताल, हैड़ाखान, ओखलकांडा, धारी, बाईपास, खुटानी, भवाली के लोगों को घंटों बिजली के अभाव में परेशान रहना पड़ा। ऊर्जा निगम की एसडीओ काजल रैकुनी ने बताया कि जिन जगहों पर बिजली बाधित रही वहां कर्मचारियों को भेजकर बिजली सही कराई गई। वहीं ओलावृष्टि और बारिश के बाद ठंड में अचानक इजाफा होने के साथ लोगों ने गर्म कपड़े और आग का सहारा लेकर ठंड को दूर किया।
विज्ञापन




बारिश से किसानों की मेहनत पर फेरा पानी


भीमताल/कालाढूंगी/चोरगलिया। मौसम का मिजाज बदलने के साथ सोमवार दोपहर बाद ओलावृष्टि, मूसलाधार बारिश और आंधी तूफान से किसानों की खेतों में लगी फसलों को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




धारी, मुक्तेश्वर, ओखलकांडा में ओलावृष्टि और बारिश के चलते खेतों में मडुवा, धान, मटर, सोयाबीन, राजमा, गोभी, शिमला मिर्च, हरी सब्जियों को नुकसान पहुंचा है। क्षेत्र के किसान राजेंद्र सिंह, नरेंद्र बिष्ट, हरेंद्र सिंह, गणेश बिष्ट, गंगा बिष्ट ने बताया कि सोमवार को ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है।



इधर, कालाढूंगी समेत कोटाबाग ब्लॉक के चकलुवा, कमोला, धमोला, मुसाबंगर, बजूनियांहल्दू, आंवलाकोट आदि ग्रामीण इलाकों में फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। धान, उड़द, सोयाबीन और फूलों की फसलों को भी नुकसान हुआ है। एसडीएम रेखा कोहली ने बताया कि फसलों के नुकसान का जायजा लिया जा रहा है।



इधर, चोरगलियां और गौलापार में भी धान की फसल चौपट हो गई। इन दिनों धान की फसल की कटाई चल रही है। ऐसे में कई किसानों ने धान को मढ़ाई के लिए खेत में सूखाने के लिए छोड़ रहा था। इससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है।



कांग्रेसी नेता मनोज शर्मा और जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रताप सिंह बर्गली ने कहा कि कृषि, उद्यान और राजस्व विभाग के अधिकारियों को ओलावृष्टि से हुए नुकसान की जानकारी देने के साथ किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।



फसलों को नुकसान होने पर ट्रोल फ्री नंबर पर करें फोन



मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. वीके यादव ने कहा कि सोमवार को ओलावृष्टि और बारिश से जिन किसानों की फसल को नुकसान पहुंचा है। वह टोल फ्री फोन नंबर 18005723013 पर अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं। कहा कि उक्त नंबर बीमा कंपनी का है। बताया कि नुकसान हुए फसलों का सर्वे कराया जाएगा।







गर्जिया मंदिर के टीले लगा तिरपाल फटा



रामनगर/कालाढूंगी (नैनीताल)। रामनगर में आंधी तूफान से पीरूमदारा क्षेत्र में हाईवे पर दो पेड़ गिर गए। इससे यातायात बाधित हो गया। गर्जिया मंदिर के टीले की सुरक्षा के लिए लगाया गया तिरपाल फट गया। वहीं राजकीय पशु अस्पताल में भी पेड़ गिर गया।



सोमवार को 12 बजे तेज आंधी-तूफान आया, इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। आंधी तूफान से पीरूमदारा क्षेत्र के हल्दुआ में हाईवे पर दो पेड़ गिर गए। इससे यातायात बाधित हो गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने कटर की मदद से पेड़ाें को काटा और यातायात को सुचारू किया।



एसएसआई मो. युनूस ने बताया कि पशु अस्पताल में भी एक पेड़ गिर गया। दमकल कर्मियों ने कटर से पेड़ काटकर हटाया। दूसरी ओर, गर्जिया मंदिर के टीले की सुरक्षा के लिए लगाया तिरपाल तूफान में फट गया।



पेड़ गिरने से बिजली व्यवस्था हुई ठप



रामनगर/कालाढूंगी (नैनीताल)। आंधी की वजह से जगह-जगह पर पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता बेगराज सिंह ने बताया कि भवानीगंज व पशु चिकित्सालय में पेड़ गिरने से शहर की बिजली व्यवस्था ठप हो गई। इसके अलावा मोहान, बैलपड़ाव, ढेला, पीरूमदारा, हल्दुआ सहित कई जगहों में पेड़ गिरने से बिजली के तार टूट गए। बिजली तारों को ठीक किया जा रहा है जल्द ही बिजली व्यवस्था को सुचारू कर लिया जाएगा। वहीं कालाढूंगी क्षेत्र में भी आंधी से करीब दो घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।




बेतालघाट में दुकान और घरों में घुसा पानी



बेतालघाट (नैनीताल)। क्षेत्र में एक घंटे हुई मूसलाधार बारिश का पानी दुकानों और घरों में घुस गया। जलभराव से लोगों को आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ी। छात्र संघ अध्यक्ष मोहित पंत, कुलवंत सिंह जलाल ने कहा कि लोनिवि से नालियों को सही कराने की मांग कर रहे हैं। लेकिन विभाग ने ध्यान नहीं दिया। इधर भवाली में बारिश के चलते रामलीला कमेटी की ओर से सोमवार को रामलीला का मंचन नहीं किया गया। कमेटी अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट ने बताया कि बारिश, तूफान के चलते रामलीला का मंचन स्थगित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed