फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Stiac trust God's Ajitetr

भगवान भरोसे हैं एसटीएच का एजीटेटर

Sat, 19 Sep 2015 01:06 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, हल्द्वानी।
ब्यूूराे, अमर उजाला, हल्द्वानी। Updated Sat, 19 Sep 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन
 सुशीला तिवारी अस्पताल के डाक्टर भले ही सीमित संसाधनों में मरीज को बेहतर इलाज दे रहे हों, मगर व्यवस्था की अव्यवस्था कभी भी मरीजों पर भारी पड़ सकती है। एसटीएच के ब्लड बैंक का एजीटेटर भगवान भरोसे चल रहा है।
विज्ञापन

 
हालांकि चार लाख रुपये से नई एजीटेटर मशीन खरीदने के लिए टेंडर हो चुका है। जबकि बेस अस्पताल में न तो पैथोलॉजिस्ट है न एजीटेटर मशीन और न ब्लड सेपरेटर मशीन।
विज्ञापन


एसटीएच के ब्लड बैंक में लगी एजीटेटर मशीन जून में खराब हो गई थी। मशीन को रिपेयर कराकर काम चला लिया गया। एजीटेटर मशीन पर ब्लड से प्लेटलेट्स निकालकर रखी जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मशीन प्लेटलेट्स को हिलाती रहती है, जिससे यह जमने न पाए। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सामान्य दिन में चार से पांच यूनिट प्लेटलेट्स की जरूरत होती है। डेंगू के प्रकोप के कारण प्रतिदिन 15 से 20 यूनिट प्लेटलेट्स की जरूरत पड़ रही है।

नई एजीटेटर मशीन खरीदने के लिए टेंडर हो चुका है और चार लाख रुपये से मशीन खरीदी जानी है। मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. सीएमएस रावत ने कहा कि एजीटेटर मशीन प्लेटलेट्स की पूर्ति करने में सक्षम है। जल्द ही नई मशीन आ जाएगी।


दूसरी ओर बेस अस्पताल में ब्लड बैंक तो हैं, मगर ब्लड सेपरेटर मशीन तक नहीं है। खास बात यह है कि ब्लड सेपरेट करने के लिए पैथोलॉजिस्ट तक सरकार ने नहीं दे रखा है।

बेस अस्पताल के सीएमएस डा. एससी पंत ने बताया कि जिन मरीजों को प्लेटलेट्स की जरूरत होती है तो एसटीएच से मंगाते हैं या मरीज को एसटीएच रेफर कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed