फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   STH's MS Dr. Arun Joshi resigns

एसटीएच के एमएस डॉ. अरुण जोशी ने इस्तीफा दिया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
STH's MS Dr. Arun Joshi resigns
अरुण जोशी।
हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज के अधीन आने सुशीला तिवारी अस्पताल में मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ. अरुण जोशी ने एमएस के पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने पद छोड़ने का कारण काम की अधिकता को बताया है। हालांकि मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने बंद कमरे में उन्हें दो घंटे तक मनाया मगर उन्होंने इस्तीफा वापस नहीं लिया। हालांकि प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा का दावा है कि डॉ. अरुण जोशी से बात हो गई है और उन्हें मना लिया गया है।
विज्ञापन

सुशीला तिवारी अस्पताल में गुटबाजी चरम पर है। इस मामले को लेकर जांच भी हो चुकी है और उसकी रिपोर्ट डीएम के माध्यम से शासन को भी जा चुकी है। एलआईयू की जांच में भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार एमएस के आदेशों का कोई पालन नहीं करता है। पीजी के छात्र भी उनके आदेशों को दरकिनार कर देते हैं। साथ ही कुछ विभागों में मरीजों से दवाएं बाहर से मंगाई जाती है। अस्पताल में किसी भी तरह का हंगामा होने पर एमएस को ही अस्पताल का पूरा प्रबंधन देखना पड़ता है। डॉ. जोशी ने दो दिन पूर्व प्राचार्य को अपना इस्तीफा दिया।
विज्ञापन

यह लिखा है इस्तीफे में
इस्तीफे में लिखा है कि काम की अधिकता के कारण एमएस का कार्यभार संभालने में समस्या हो रही है। एमएस के पद से उनका इस्तीफा स्वीकार किया जाए। एमएस का काम होने के कारण मरीजों को पूरा समय नहीं दे पाते हैं। मरीजों का ईको, ईसीजी समेत अन्य जांचें भी करनी पड़ती है। एमएस बनने के लिए और भी लोग इच्छुक हैं। प्राचार्य से कहा है कि किसी और को एमएस बना दें या शासन से एमएस के पद पर किसी की जल्द से जल्द नियुक्ति करा लें। भविष्य में भी कोई जरूरत पड़ने पर नए एमएस और मेडिकल कालेज प्रबंधन का पूरा साथ देंगे। डॉ. जोशी ने यह भी कहा है कि सेवानिवृत्त के पांच वर्ष बचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो और डाक्टरों ने सुशीला तिवारी अस्पताल छोड़ा
सुशीला तिवारी अस्पताल में डॉक्टर आ कम रहे हैं मगर छोड़कर ज्यादा जा रहे हैं। फैकल्टी की कमी के कारण एमसीआई ने एमबीबीएस की मान्यता अभी तक नहीं मिली है। एसटीएच के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर कार्यरत डॉ. निर्मल पांगती और डॉ. प्रीति शर्मा ने त्याग पत्र दिया है।

एक एसोसिएट प्रोफेसर और पांच असिस्टेंट प्रोफेसर मिले
राजकीय मेडिकल कालेज के विभिन्न विभाग में एक एसोसिएट प्रोफेसर और पांच असिस्टेंट प्रोफेसर ने ज्वाइन किया है। प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने बताया कि सुपर स्पेशलिटी विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. देवेंद्र कुमार, कम्यूनिटी मेडिसिन में डॉ. अशोक कुमार मैनी, डॉ. मोहम्मद अब्बुबशर, पीडियाट्रिक्स में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. बिंदु देउपा, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. पल्लवी टोलिया और रेडियोथैरेपी विभाग में डॉ. सुभम मिश्रा ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पद ज्वाइन किया है। सभी की नियुक्ति संविदा पर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed