{"_id":"612d39628ebc3ebead050a73","slug":"stay-alert-nainital-news-hld4362853136","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारी खुद भी अलर्ट रहें और संसाधनों को भी चाक चौबंद रखें: सुशील कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारी खुद भी अलर्ट रहें और संसाधनों को भी चाक चौबंद रखें: सुशील कुमार
विज्ञापन
नैनीताल में आयुक्त सुशील कुमार बैठक लेते हुए।
- फोटो : NAINITAL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। मंडलायुक्त सुशील कुमार ने सोमवार को कुमाऊं मंडल के सभी अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेेंसिंग की। उन्होंने बरसात और आपदा राहत के दृष्टिगत सभी अधिकारियों से स्वयं भी अलर्ट रहने और संसाधनों को भी चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए।
आयुक्त ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वह नियमित रूप से अपने-अपने क्षेत्रों का भ्रमण करें। आपदा मद में यदि किसी क्षेत्र के लिए धनराशि की जरूरत है तो उसकी मांग करें। आपदा के दौरान संबंधित क्षेत्र के परिवारों को विस्थापित करने के लिए चयनित स्थानों में मूलभूत सुविधाएं खाद्यान्न, दवाएं, टेंट, विद्युत व पानी आदि की पूरी व्यवस्था रखें। दवाओं का भी पर्याप्त स्टाक रखा जाए। उन्होंने चिकित्सा टीमों के गठन, संचार के लिए सैटेलाइट फोन व आपदा उपकरणों को भी तैयार रखने को कहा। बंद पड़ी सड़कों को शीघ्र खोलने के लिए भी कहा।
नैनीताल के डीएम धीराज सिह गर्ब्याल ने बताया कि जिले में बेतालघाट, मझेड़ा, ओखलकांडा व कोटाबाग स्थित खाद्य गोदामों में राशन का पर्याप्त भंडारण है। पर्वतीय क्षेत्रों में सितंबर तक का खाद्यान्न राशन की दुकानों में रखा गया है जिसे नियमित रूप से बांटा जा रहा है। गर्ब्याल ने बताया कि दोगांव के पास क्षतिग्रस्त हल्द्वानी-नैनीताल एनएच में यातायात चालू करा दिया है। वीरभट्टी पुल के पास गिर रहे मलबे को हटाकर यातायात सुचारु कराया जा रहा है।
विज्ञापन
आयुक्त ने चंपावत, बागेश्वर और ऊधमसिंह नगर की समीक्षा के दौरान सभी सड़कों को यातायात के लिए सुचारू रखने के निर्देश दिए। इस मौके पर बागेश्वर के डीएम विनीत कुमार, अल्मोड़ा की वंदना सिंह, चंपावत के विनीत तोमर, यूएस नगर की रंजना राजगुरू सहित अपर आयुक्त प्रकाश चंद्र, एडीएम अशोक जोशी, सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी, लोनिवि के एबी कांडपाल, जलसंस्थान के विशाल सक्सेना, सीईओ केके गुप्ता आदि थे।
युद्ध स्तर पर चल रहा है पिथौरागढ़ में बचाव कार्य
नैनीताल। मंडलायुक्त ने पिथौरागढ़ के ग्राम जुम्मा के तोक जामुनी व सिरोउडियार में हुई आपदा को गंभीरता से लेते हुए सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। एडीएम पिथौरागढ ने बताया कि डीएम अन्य अधिकारियों के साथ आपदा क्षेत्र में हैलीकाप्टर से पहुंच चुके हैं। खाद्यान, चिकित्सा टीमें व संचार टीमें भी आपदा क्षेत्र में भेजी जा चुकी है। राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। जामुनी तोक में आपदा में पांच लोग लापता हैं, जिसमें से चार के शव बरामद हो गए हैं जबकि एक की खोजबीन जारी है। सिरोउडियार तोक में दो लोग लापता थे जिसमे से एक का शव बरामद कर लिया गया है जबकि एक की तलाश जारी है। (माई सिटी रिपोर्टर)
दस दिन में भारी वाहनों के लिए खुल जाएगी भीमताल रोड
नैनीताल। लंबे समय से भारी वाहनों के लिए प्रतिबंधित रानीबाग-भीमताल रोड में दस दिन में भारी वाहनों का आवागमन सुचारू करा दिया जाएगा। डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने सोमवार को मंडलायुक्त सुशील कुमार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान ये बताया। वहीं मंडलायुक्त ने रानीबाग-भीमताल और हल्द्वानी-ज्योलीकोट-भवाली रोड को पहाड़ की लाइफ लाइन बताते हुए दोनों सड़कों को यातायात के लिए सुचारु बनाने के निर्देश दिए हैं।
लोनिवि रानीबाग में पुराने पुल के स्थान पर सवा सात करोड़ से अधिक की लागत से नया डबल लेन पुल का निर्माण करा रहा है। निर्माण के दौरान मजदूरों ने पुराने पुल के आसपास की जमीन को भी मशीनों से खोद दिया था जिस कारण लगभग डेढ़ माह पहले पुराने पुल की दीवार ध्वस्त होकर नदी में समा गई थी। तब कई दिनों तक इस रोड में छोटे बड़े सभी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहा था। बाद में किसी तरह क्षतिग्रस्त दीवार को बनाए जाने के बाद लोनिवि ने रानीबाग रोड से छोटे वाहनों की आवाजाही सुचारू कराई लेकिन लगभग डेढ़ माह से इस रोड में भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित है। उसके बाद हल्द्वानी से पहाड़ को आने-जाने वाले भारी वाहन वाया ज्योलीकोट वीरभट्टी होकर आ जा रहे थे। पिछले दिनों वीरभट्टी पुल के पास हुए भूस्खलन से यह रोड भी बंद हो गई थी। ऐसे में प्रशासन को भारी वाहनों का संचालन वाया नैनीताल होकर कराना पड़ा था। इससे पहले की वीरभट्टी से भारी वाहनों की आवाजाही शुरू होती दो दिन पहले ही दोगांव के पास सड़क का बड़ा हिस्सा दरका तो भारी वाहनों को रूसी बैंड होते हुए वाया कालाढूंगी होकर निकाला गया।