फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   State teachers union elections

एसपी तोमर अध्यक्ष निर्वाचित

Wed, 13 May 2015 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Wed, 13 May 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन
State teachers union elections

राजकीय शिक्षक संघ की कार्यकारिणी के जिलाध्यक्ष समेत विभिन्न पदों के लिए मंगलवार को गहमागहमी के बीच चुनाव हुआ, इसमें सुरेंद्र पाल सिंह तोमर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शैलेंद्र जोशी को 287 वोटों से हराकर जिलाध्यक्ष पद पर जीत हासिल कर ली। सुरेंद्र पाल सिंह तोमर को 870, शैलेंद्र जोशी को 583 मिले। जिला मंत्री के पद पर डा. विवेक पांडेय ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 104 वोटों से हराकर विजय हासिल की। विवेक को 871, जगदीश सिंह बिष्ट को 767 वोट मिले।

विज्ञापन


पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच परिसर में राजकीय शिक्षक संघ के द्विवार्षिक अधिवेशन के दूसरे दिन जिला कार्यकारिणी के विभिन्न पदों के लिए सुबह साढ़े बजे से चुनाव शुरू हुआ। पंडाल में बनाए आठ पोलिंग सेंटरों को बरसात के कारण कमरों में शिफ्ट करना पड़ा। आठ ब्लाकों के हिसाब से आठ पोलिंग बूथ और आठ प्रधानाचार्य को मतदान अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई थी। दोपहर को मतदान समाप्त होने के बाद करीब दो बजे से मतगणना शुरू हुई। निर्वाचन अधिकारी एवं डीईओ (माध्यमिक) एचपी विश्वकर्मा की देखरेख में सात राउंड की मतगणना के बाद देर शाम चुनाव परिणाम घोषित हुए। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कुल 1806 मतदाताओं में से 1697 मतदाताओं ने मतदान किया।
विज्ञापन


निर्वाचन अधिकारी श्री विश्वकर्मा द्वारा की गई घोषणा के मुताबिक अध्यक्ष पद पर सुरेंद्र पाल सिंह तोमर, जिला मंत्री पद पर डा. विवेक पांडेय निर्वाचित घोषित किए गए। उपाध्यक्ष (पुरुष) पद पर 762 वोट पाकर हेम त्रिपाठी विजयी रहे, जबकि भीम प्रकाश को 700 तथा पंचम मेवाड़ी को 167 वोट प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष (महिला) पद पर मीना डंगवाल 301 वोटों से जीती। उन्हें 914 तथा रेखा धानिक को 613 वोट मिले। संयुक्त मंत्री पद पर अशोक डुंगराकोटी ने 532 वोट पाकर जीत हासिल की, जबकि हिमांशु पांडेय को 109 वोट मिले। संगठन मंत्री (पुरुष) गिरीश चंद्र जोशी ने 390 वोट से प्रदीप कुमार जोशी को हराया। उन्हें 992, प्रदीप को 602 वोट मिले। संगठनमंत्री (महिला) पद पर मीनाक्षी कांडपाल ने शोभा पंत को 49 वोट से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें 833 तथा शोभा को 784 वोट मिले। संयुक्त मंत्री (महिला) पद पर मीनाक्षी कीर्ति एवं आय व्यय निरीक्षक पद पर ललित मोहन लोहनी निर्विरोध चुने गए हैं। चुनाव प्रक्रिया में हल्द्वानी के बीईओ हरेंद्र मिश्रा, धारी के बीईओ हवलदार प्रसाद, मतदान अधिकारी प्रधानाचार्य मदन मोहन पांडेय, मो. जाहिद, मो. शाहिद, समर सिंह, एसएल टम्टा, श्याम सिंह घुड़दौड़ा, जेबीएस मनराल, आरपी पाठक, नागेंद्र सिंह कार्की ने सहयोग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed