राजकीय प्रधानाचार्य एसोसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वित्तमंत्री डा. इंदिरा हृदयेश ने कहा कि शिक्षकों से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता से निदान होगा। शिक्षक अध्यापन का कार्य पूरी निष्ठा से करें ताकि बच्चे श्रेष्ठ और शिक्षित बन सकें। उन्होंने बच्चों को कोर्स के किताबी ज्ञान के अलावा सामान्य ज्ञान की पुस्तकों को पढ़ाने पर जोर दिया जाए।
वित्तमंत्री रविवार को राजकीय बालिका इंटर कालेज में राजकीय प्रधानाचार्य एसोसिएशन के द्विवार्षिक अधिवेशन के उद्घाटन में बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि संगठन की ताकत सबसे बड़ी होती है। बिना संघर्ष के कोई भी कार्य नहीं होता।
उन्होंने कहा कि शिक्षा महत्वपूर्ण कार्य है, जिससे छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व का विकास होता है। प्रांतीय अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने कई समस्याएं रखी। उन्होंने कहा कि शत प्रतिशत पदोन्नति दी जाए और गोपनीय आख्या लिखने का अधिकार उच्च वेतनमान में कार्यरत अधिकारियों को दिया जाए।
प्रधानाध्यापकों को ग्रीष्मावकाश और शीतावकाश में कार्यालयी कार्यों के संपादन के सापेक्ष उपार्जित अवकाश प्रदान किया जाए। जिला अध्यक्ष रमेश चंद्र लोबियाल, अपर निदेशक सुषमा सिंह, प्रधानाचार्य त्रिलोचन उपाध्याय, बीके राय, जगदीश चंद्र भट्ट, राजीव लोचन सिंह, देवकी उपाध्याय के अलावा प्रमोद बेलवाल, तारादत्त पांडे, महेश चंद्र जोशी, बृजेश तिवारी, रोहित भट्ट के अलावा जनपद के सभी प्रधानाचार्य मौजूद थे।