फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Starvation stigma on civil society: Agnivesh

भुखमरी सभ्य समाज पर कलंक: अग्निवेश

Wed, 29 Jun 2016 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल Updated Wed, 29 Jun 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
Starvation stigma on civil society: Agnivesh
अग‌िनेश - फोटो : अमर उजाला
 वर्ल्ड काउंसिल आफ आर्य समाज के पूर्व अध्यक्ष तथा यूनाईटेड नेशन वालंटरी ट्रस्ट फंड के पूर्व चेयर पर्सन स्वामी अग्निवेश ने कुपोषण को विश्व के लिए कलंक बताते हुए कहा है कि वर्तमान में यूएनओ के अनुसार 21000 बच्चे प्रतिदिन भूख से मर रहे हैं जिनमें सात हजार भारत के हैं। उन्होंने कहा कि इंसान ईश्वर को भगवान, खुदा, अल्लाह, क्राइस्ट के रूप में बांट रहा है।
विज्ञापन


स्वामी अग्निवेश यहां आर्य समाज सभागार में ईश्वर, संसार और परिवार विषय पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने एक ईश्वर, एक परिवार, एक संसार का नारा देते हुए कहा कि विश्व भर में आम नागरिकों की समस्या एक सी हैं लेकिन राजनेता उनका समाधान करने के बजाय नागरिकों को विभिन्न वर्गों व समुदायों में बांटकर अपना हित साध रहे हैं और मूल समस्या जस की तस है। भारत में जनसमस्याओं को लेकर अनेक आंदोलन हुए।
विज्ञापन


जिनमें महात्मा गांधी व जयप्रकाश नारायण द्वारा चलाए गए आंदोलन व बीते वर्षों में भ्रष्टाचार के खिलाफ हुए आंदोलन प्रमुख रहें। लेकिन गांधी व जेपी ने सत्ता में भागीदारी से इंकार कर दिया था जबकि बीते वर्षों के आंदोलन के फलस्वरूप दिल्ली में एक नई सरकार बन गई। उन्होंने कहा कि अपनी हत्या से पहले दिन अपनी वसीयत में गांधी ने कांग्रेस पार्टी भंग कर लोक शक्ति जैसी पार्टी गठित किए जाने की अपील की थी जिसे सरकार ने अनदेखा कर दिया। आज भी भारत में करोड़ों बंधुआ मजदूर हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. अजय रावत व संचालन वरिष्ठ पत्रकार राजीव लोचन साह ने किया। कार्यक्रम में प्रो. शेखर पाठक, पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र पाल, महेश लाल साह, केसी पंत, विनोद पांडे, विशंभर पांडे, महेश लाल साह, हरीश भट्ट, प्रो. उमा पाठक, पूरन मेहरा, जहूर आलम, बहादुर सिंह आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



गौ मांस व्यापार पर लगे प्रतिबंध
नैनीताल। विचारक एवं समाज सेवी स्वामी अग्निवेश ने यहां आयोजित एक पत्रकार वार्ता में कहा कि भाजपा सरकार में किसानों के आत्म हत्या के मामले बढ़ गए हैं। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में गौ मांस व्यापार प्रतिबंधित करने का वादा किया था लेकिन इस अवधि में गौ मांस की वृद्धि सोलह फीसदी बढ़ गई और भारत दुनिया का सबसे बड़ा गौ मांस निर्यातक देश बन गया। उन्होंने कहा कि अब तक ब्राजील गौ मांस का व्यापार करने वाला सबसे बड़ा देश था जबकि अब भारत सबसे बड़ा देश बन गया है। 
फोटा 28एनटीएन 07 और 09 पी से भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed