फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Starting 2015 19th Fagotsv

‘रंगइबे हम चुनरी यही फागुनवा’

Fri, 27 Feb 2015 02:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल Updated Fri, 27 Feb 2015 02:22 AM IST
विज्ञापन
Starting 2015 19th Fagotsv

19वें फागोत्सव के तहत बृहस्पतिवार को राम सेवक सभा प्रांगण में होली का रंगारंग आगाज हुआ। इसमें गायकी होली जीवंत हुई तो मंच में अबीर गुलाल के रंग भी खूब उड़े। स्वांग परंपरा के तहत महिला होल्यारों ने जन जागरूकता की। इससे पूर्व मल्लीताल बाजार में होली जुलूस निकाला गया। कार्यक्रम का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक सरिता आर्या ने किया।

विज्ञापन


राम सेवक सभा की ओर से आयोजित फागोत्सव की शुरुआत जय वैष्णव माता तल्लीताल ग्रुप की महिला होली के साथ हुई। दल कलाकारों ने ‘जनक दुलारी कहे रघुवर से..’ की। उन्होंने ‘मै नी मानुला सासू तेरी बात..’ पहाड़ी होली गीत प्रस्तुति से तालियां बटोरी। इसके बाद मेविला माउंट रोज दल ने दैया में न कहुनी.., चलत फागुन ऋतु आई..गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


महिला होली प्रतियोगिता की तीसरी प्रस्तुति के रूप में पाषाण देवी ग्रुप तल्लीताल ने कान्हा ने होरी मचाई रे..होली गाई। लेक सिटी वेलफेयर क्लब ने महिला बैठ होली में पुरुष बैठकी होली की तर्ज पर शास्त्रीय राग मिश्रित मृग नयनी के नार नवल रसिया.. से समापन किया। मल्लिका नव ज्योति संगीत केंद्र तल्लीताल ने कान्हा तेरी बांकी चितबनिया.. पर मनमोहक प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वांग में दल कलाकारों ने वनाग्नि व लकड़ी कटान रोकने को जागरूक किया। निर्णायक सतीश पांडे, जस्सीराम और टाइम कीपर अहमद सिद्दकीकी थे। आयोजन की सफलता में गंगा प्रसाद साह, मुकेश जोशी, मुन्ना साह, राजेंद्र साह, जगदीश बवाड़ी, अनूप शाही, विमल चौधरी आदि लगे हुए थे। संचालन हेमंत बिष्ट ने किया।

गुत्थी ने गुदगुदाया..
नैनीताल। सभा भवन में आयोजित लेक सिटी की होली में कपिल कॉमेडी शो की गुत्थी का किरदार जीवंत हुआ तो मल्लिका नव ज्योति की ओर से फारेस्ट अफसर के माध्यम से वनाग्नि रोकने का संदेश दिया गया।


..हो मुबारक मंजरी फूलों भरी
नैनीताल। फागोत्सव के शुभारंभ पर सभी महिला होल्यार दलों ने होली जुलूस निकाला। जिसमें जो नर जीवे खेले फाग.. से लोगों से होली की मस्ती में मदमस्त होने का आह्वान किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed