{"_id":"5740c3964f1c1b0014ac7dc6","slug":"st-joseph-s-college-annual-sports","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट जोसेफ कालेज के वार्षिक खेलकूद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंट जोसेफ कालेज के वार्षिक खेलकूद
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।
Updated Sun, 22 May 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। सेंट जोसेफ कॉलेज का 128 वां वार्षिक खेलकूद समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान छात्रों ने डिश पीटी, डंबल ड्रिल और जिमनास्ट समेत कई आकर्षक खेलों का प्रदर्शन किया। ओवर आल चैंपियनशिप की ट्राफी पंत सदन को दी गई। शनिवार को आयोजित समारोह का शुभारंभ चारों सदनों के विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट से किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने विभिन्न वर्गो की दौड़, जिमनास्ट, डांस, डंबल ड्रिल, डिस्क पीटी, ताईक्वांडो, टर्नर बॉल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि कमाडोर अमर सिंह बघेल और विशिष्ट अतिथि आशा सिंह बघेल ने अव्वल छात्रों को पुरस्कृत किया। ओवर आल चैंपियनशिप की ट्राफी पंत सदन को दी गई। प्रधानाचार्य पीटर इमेंयुअल ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट पेश की। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद स्कूल में ग्रीष्म कालीन अवकाश घोषित किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्या किरन जरमाया, गीतांजलि तिवाना, आरएन ठाकुर, मधु विग, डी इमेंयुअल, सिस्टर सीमा, अनुपमा साह, सारिख खान, धर्मेंद्र शर्मा, सिस्टर दीपा थी।
विज्ञापन