फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   SSP Prahlad Narayan Meena gave a big message against drugs by taking swift action in haldwani

Haldwani: ताबड़तोड़ कार्रवाई कर एसएसपी ने नशे के खिलाफ दिया बड़ा संदेश, कहा- नशा तस्करों का नेटवर्क खत्म करें

Wed, 29 Jan 2025 11:14 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 29 Jan 2025 11:14 AM IST
सार

एसएसपी ने 10 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर और चार दरोगाओं को प्रशस्तिपत्र देकर अपनी मंशा साफ कर दी। उन्होंने कई पुलिसकर्मियों को फटकार लगाते हुए सुधार के लिए 15 दिन का समय दिया।

 

विज्ञापन
SSP Prahlad Narayan Meena gave a big message against drugs by taking swift action in haldwani
एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसएसपी ने 10 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर और चार दरोगाओं को प्रशस्तिपत्र देकर अपनी मंशा साफ कर दी। उन्होंने कई पुलिसकर्मियों को फटकार लगाते हुए सुधार के लिए 15 दिन का समय दिया। स्टेडियम सभागार में हुई बैठक में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने नशे की तस्करी के खिलाफ कठोर कदम उठाने को कहा। बोले ड्रग–फ्री देवभूमि मिशन-2025 सरकार की प्राथमिकता है। थाना, चौकी व एसओजी इसे गंभीरता से समझ लें। नशे के तस्करों की चेन तोड़ना सबसे ज्यादा जरूरी है। इनका नेटवर्क खत्म करिए, तभी शहर के युवाओं का भविष्य बच पाएगा।

विज्ञापन

एसएसपी ने सचेत किया कि कार्रवाई केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं होना चाहिए। इसीलिए सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें। एनडीपीएस और आबकारी अधिनियम के तहत प्रभावी कार्रवाई हो। विवेचना मजबूत हो ताकि अपराधियों को सजा मिले। एएनटीएफ (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) सक्रिय होकर काम करे। नशे के कारोबार में शामिल किसी को भी न छोड़ें। एसएसपी ने कहा कि नशे की तस्करी के खिलाफ जो अच्छा करेगा, सम्मान पाएगा। वहीं जो लापरवाही बरतेगा, कार्रवाई को तैयार रहे। मासिक अपराध गोष्ठी में एसपी सिटी प्रकाश चंद, सीएफओ नरेंद्र सिंह कुंवर, आरआई भगवत सिंह राणा, एलआईयू निरीक्षक जितेंद्र कुमार उप्रेती आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

बेहतर काम करने वाले चार एसआई सम्मानित
एसएसपी ने नशे के खिलाफ बेहतर काम करने वाले चार दरोगाओं को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित भी किया। इनमें लालकुआं के एसएसआई दीपक बिष्ट, रामनगर कोतवाली के एसएसआई मनोज नयाल, भीमताल के एसआई गगनदीप, खेड़ा के पुलिस चौकी प्रभारी मनोज कुमार शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

ये निर्देश भी दिए

- नशे के खिलाफ पुलिस अधिकारी कार्रवाई के साथ ही जागरूकता अभियान चलाएं।

- साइबर फ्रॉड, गृहभेदन व वाहन चोरी पर प्रभावी काम दिखे।

- चोरियों का हर हाल में पर्दाफाश हो।

- ड्रंक एंड ड्राइव, ओवरलोडिंग एवं रैश ड्राइविंग पर तत्काल कार्रवाई करें।

- पुलिस कार्यप्रणाली सुधरे, लंबित विवेचनाओं में सुधार जरूरी।

- सर्किल ऑफिसर की तय जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। लंबित विवेचना और मामलों का शीघ्र निस्तारण कराएं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed