{"_id":"7e2c43182a5e73f1b693bd0218f7b164","slug":"spring-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस्कृतिक प्रतियोगिता में अल्मोड़ा अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस्कृतिक प्रतियोगिता में अल्मोड़ा अव्वल
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर
Updated Tue, 27 Jan 2015 07:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रगतिशील सांस्कृतिक पर्वतीय समिति पैठपड़ाव की ओर से आयोजित 21वां वसंतोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों के साथ संपन्न हो गया। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में हिमालय लोक कला केंद्र अल्मोड़ा प्रथम, प्रयोगांक नैनीताल द्वितीय और युवा आर्ट ग्रुप अंग्वाल (देहरादून) तृतीय रहा।
विज्ञापन
झांकी में हिम मयूर सामाजिक वानिकी लोक कला मंच उत्तरकाशी को पहला, हिमालय लोक कला केंद्र अल्मोड़ा को दूसरा और सांस्कृतिक कला मंच रामनगर को तीसरा स्थान मिला। वहीं, क्षेत्रीय झांकी में बावनगढ़ बीरोंखाल पहले, सांवल्दे दूसरे, महिला एकता मंच रामनगर तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
समिति सचिव गिरीश मठपाल ने बताया प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता देहरादून के अरविंद नेगी, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री रामनगर की ललिता शाह, सहायक अभिनेता नैनीताल के पवन, सहायक अभिनेत्री देहरादून की अनुभि रही। जबकि गायन में रामनगर की नीतू किष्टवाल ने बाजी मारी। संगीत में रामनगर, निर्देशन, पटकथा और वेशभूषा में अल्मोड़ा अव्वल रहा। निर्णायक अनिल घिल्डियाल और मणी भारती रहे।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि के तौर पर एसडीएम एसएस जंगपांगी के अलावा कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष अमिता लोहनी, ब्लाक प्रमुख संजय नेगी, समिति अध्यक्ष कमल बेलवाल, भारत नेगी, हरिमोहन लटवाल, गणेश पंत, रोहित गोस्वामी, नीरज जोशी, अनुज मिश्रा, सुमित लोहनी, किशन डसीला, गिरीश बिष्ट, कन्नू तिवाड़ी, वीरेंद्र पांडे, गणेश जोशी, दीपक डंगवाल, बालादत्त मठपाल, केवलानंद जोशी, प्रकाश पांडे, भावना भट्ट, माया रावत सहित कई लोग मौजूद रहे।
लोकगीतों पर थिरके दर्शक
वसंत पंचमी मेले के अंतिम दिन लोकगीतों पर दर्शक जमकर नाचे। गायक दीवान कन्याल, गोपाल मठपाल, रमेश कनारी ने कुमाऊंनी गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।