फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Sports activities in full swing at Uttarayan festival

Nainital News: उत्तरायणी महोत्सव में खेलकूद की धूम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Sports activities in full swing at Uttarayan festival
हल्दूचौड़ (नैनीताल)। कौतिक सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था हल्दूचौड़ के आयोजन में पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज के परिसर में सात दिनी उत्तरायणी महोत्सव बृहस्पतिवार से शुरू हो गया। मातृशक्ति और संस्था के सदस्यों ने विधिवत शुभारंभ किया।
विज्ञापन


पहले दिन कबड्डी, खो-खो और साइकिल रेस प्रतियोगिता में दूरदराज की टीमों ने प्रतिभाग किया। बालक वर्ग की स्लो साइकिल रेस में निलय सिंह और बालिका वर्ग में महिमा जोशी प्रथम रहीं। अंडर 14 बालिका कबड्डी में इंद्रा एकेडमी ने खष्टी देवी इंटर और बालक कबड्डी में बजरंग दल ने गिली टिर्यस को हराया। अंडर 14 बालक वर्ग खो-खो में खष्टी देवी ए ने खष्टी देवी बी और बालिका खो-खो में इंद्रा एकेडमी ने खष्टी देवी की टीम को हराया। सीनियर कबड्डी वर्ग में एसडी ग्रुप ने यूके04 को पराजित किया। इस दौरान उपाध्यक्ष कीर्ति पाठक, खेल संयोजक देवेश गुणवंत, भोला कफल्टिया, सीमा पाठक, पूनम पांडे, हेम दुम्का, ललित, विक्की पाठक, त्रिभुवन उप्रेती, प्रकाश गुरुरानी, इंदर सिंह बिष्ट, रवि राणा आदि रहे। कौतिक संस्था के अध्यक्ष दिनेश पांडे ने बताया कि मुख्य कलाकार ईशा मर्तोलिया आज प्रस्तुति देंगी। बच्चों की तमाम खेल प्रतियोगिताएं भी होंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed