फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Spoke on lifting the councilor sitting on hunger strike

अनशन पर बैठे पार्षद को उठाने पर बखेड़ा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Spoke on lifting the councilor sitting on hunger strike
स्कूल फीस माफ किए जाने की मांग को लेकर बुद्धपार्क में आमरण अनशन पर बैठे पार्षद रोहित कुमार को पुल? - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। निजी स्कूलों में फीस माफी को लेकर भूख हड़ताल कर रहे पार्षद रोहित कुमार को पुलिस ने बृहस्पतिवार को उठाया तो हंगामा हो गया। इसके विरोध में महिलाएं पुलिस से भिड़ गईं। धक्कामुक्की के बीच पुलिस ने पार्षद को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने कार्रवाई में बाधा डालने वालों की वीडियोग्राफी कराई है।
विज्ञापन

निजी स्कूलों में फीस माफी के लिए बुद्ध पार्क में 37 दिनों से आंदोलन किया जा रहा है। तीन दिन से आमरण अनशन पर बैठे पार्षद रोहित कुमार की तबियत खराब होने लगी तो बृहस्पतिवार को तहसीलदार नितेश डागर कोतवाली पुलिस के साथ बुद्ध पार्क पहुंच गईं। इस बीच अनशन स्थल पर बैठे लोगों की उनसे नोकझोंक होने लगी। कोतवाल संजय कुमार और भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी प्रताप सिंह नगरकोटी ने आंदोलनकारियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन कोई वे मानने को तैयार नहीं हुए। पुलिस का कहना था कि पार्षद का अस्पताल में इलाज कराया जाएगा। इसके बाद उन्हें छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस बीच पुलिस ने पार्षद रोहित कुमार को उठाने का प्रयास किया तो महिलाएं आक्रोशित हो गईं। महिला पुलिस ने उन्हें हटाने का प्रयास किया तो समर्थकों ने पार्षद को घेर लिया। पुलिस धक्कामुक्की के बीच किसी प्रकार पार्षद को गाड़ी लेकर अस्पताल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षद अस्पताल से भागे, पुलिस के पीछा करने पर गिर पड़े
हल्द्वानी। भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि पुलिस ने पार्षद रोहित कुमार कुमार को अस्पताल पहुंचाया। इस बीच पार्षद दूसरे दरवाजे से भाग निकले। उस समय पुलिस की एक टीम बाहर खड़ी थी। कोतवाल संजय कुमार ने सिपाहियों को पार्षद का पीछा करने को कहा। सिपाहियों ने पार्षद का पीछा करते हुए सड़क पर दौड़ा लिया। एक सिपाही ने पार्षद की गर्दन पकड़ी तो वह गिर पड़े। पार्षद का आरोप था कि पुलिस ने उन्हें पीट दिया है। हालांकि कोतवाल ने कहा कि पुलिस की ऐसी मंशा नहीं है। पार्षद दौड़ते समय गिरे हैं। बाद में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
महिलाओं के साथ अभद्रता का आरोप
हल्द्वानी। पार्षदों ने पुलिस पर महिलाओं के साथ अभद्रता का आरोप लगाया। उन्होंने इसकी स्वतंत्र जांच कराने की मांग भी की। पार्षद राजेंद्र सिंह जीना, रईस अहमद गुड्डू, नरेंद्र जीत सिंह, रूमी वारसी, मुकुल बलुटिया ने आरोप लगाया कि पुलिस ने महिलाओं के साथ अभ्रदता की। उधर, अनशन स्थल पर एक महिला ने भी पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाया। हालांकि पुलिस का कहना था कि महिला को किसी पुलिसकर्मी ने हाथ तक नहीं लगाया।
अब पार्षद धर्मवीर डेविड भूख हड़ताल पर बैठे
हल्द्वानी। आंदोलन के समर्थन में पार्षद धर्मवीर डेविड ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। इस दौरान हृदयेश कुमार, जाकिर हुसैन, महेश चंद, तौफिक अहमद, हेमंत शर्मा, मनोज जोशी, जीत सिंह आदि मौजूद रहे।
तीन दिनों से अनशनरत पार्षद की तबियत खराब होने की रिपोर्ट पुलिस को मिली थी। मजिस्ट्रेट के निर्देश पर पुलिस ने पार्षद को उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया है ताकि पार्षद का जीवन सुरक्षित रहे।
- अमित श्रीवास्तव, एसपी सिटी हल्द्वानी
हंगामे के चलते तिकोनिया पर लगा जाम
हल्द्वानी। बुद्ध पार्क में पार्षद को उठाने पर करीब आधा घंटा तक हंगामा खड़ा हो गया था। रास्ते से गुजर रहे तमाशा देखने के लिए खड़ा हो गए थे। इस बीच तिकोनिया चौराहे के एक तरफ करीब 20 मिनट तक जाम लग गया।
जब पार्षद के भतीजे रोने लगे
हल्द्वानी। पार्षद के अनशन के दौरान उसकी मां विमला देवी और उसके दो भतीजे भी बैठे थे। पार्षद को पकड़ने पर उसकी मां रोक रही थी। इस बीच महिला पुलिस ने उसकी मां को पकड़ लिया। दादी को पकड़ते देखकर दोनों बच्चे रोने लगे। कह रहे थे कि चाचा को पुलिस ने पकड़ लिया। वे लोगों से छुड़ाने का अनुरोध कर रहे थे।

पुलिस ने वीडियोग्राफी की
हल्द्वानी। पुलिस ने पार्षद को उठाते समय पूरे घटनाक्रम की वीडियोग्राफी की थी। काफी देर तक पुलिस ने फुटेज से मौके पर मौजूद लोगों के नाम को नोट किया। कोतवाल संजय कुमार का कहना था कि फिलहाल इस मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया जाएगा।

स्कूल फीस माफ किए जाने की मांग को लेकर बुद्धपार्क में आमरण अनशन पर बैठे पार्षद रोहित कुमार को जबर?

स्कूल फीस माफ किए जाने की मांग को लेकर बुद्धपार्क में आमरण अनशन पर बैठे पार्षद रोहित कुमार को जबर?- फोटो : HALDWANI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed