फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   special. train. leave. Kathgodam. Thakurnagar. tomorrow.

Nainital News: काठगोदाम से ठाकुरनगर के लिए कल जाएगी विशेष ट्रेन

Tue, 25 Mar 2025 02:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 25 Mar 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
special. train. leave. Kathgodam. Thakurnagar. tomorrow.
हल्द्वानी। यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रेलवे काठगोदाम से ठाकुरनगर (कोलकाता) तक विशेष गाड़ी का संचालन करेगा। यह गाड़ी बुधवार (कल) को यहां से चलकर गोरखपुर होते हुए ठाकुरनगर जाएगी और 29 मार्च को वापसी करेगी।
विज्ञापन

रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 26 मार्च को यह विशेष गाड़ी नंबर (05030) काठगोदाम से सुबह 10:00 बजे प्रस्थान कर हल्द्वानी, लालकुआं, किच्छा, बरेली सिटी, बरेली, लखनऊ होते हुए रात 11:15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। 27 मार्च की सुबह 2:10 बजे छपरा से चलेगी। यहां से बरौनी, कटिहार, कुमेदपुर, एकलाखी, मालदा टाउन, रामपुरहाट, सांईथिया, बोलपुर, बर्द्धमान होते हुए रात 8:40 बजे ठाकुरनगर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी नंबर (05029) शनिवार को कोलकाता के ठाकुरनगर से सुबह 10:20 बजे चलेगी और तय रूटों से होते हुए रात 11:15 बजे काठगोदाम पहुंचेगी। इस गाड़ी में एसएलआरडी के दो, सामान्य द्वितीय श्रेणी के पांच व शयनयान श्रेणी के आठ समेत कुल 15 कोच हैं। रेलवे के अनुसार यात्रियों की भीड़ को देखते हुए यह विशेष गाड़ी चलाई जा रही है। यदि प्रयोग सफल रहा तो इसे आगे भी चलाया जाएगा। फिलहाल इसका एक फेरा निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed