फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   son could not reach on father's death

पिता को नहीं मिल पाया मिला बेटे का कंधा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 01:53 PM IST
विज्ञापन
son could not reach on father's death
NA - फोटो : AMAR UJALA
बेतालघाट । लॉकडाउन के चलते ग्राम पंचायत नोघर के रानीबाग तोक में गंगा गिरी को जिंदगी की अंतिम यात्रा में इकलौते बेटे का कांधा भी नहीं मिल पाया । गांव वालों ने ही मिलकर अंत्येष्टि रस्म कर दफनाया है ।
विज्ञापन
बीते सप्ताह 94 साल के गंगा गिरी की मृत्यु हो गयी थी, वह अपनी बहू के साथ गांव में रहते थे। उनका बेटा चंदन गिरी हरियाणा में रहता है। घर पर पिता के निधन की सूचना मिलने पर अपने गांव को टैक्सी से बेतालघाट को आ रहा था। रात एक बजे काशीपुर के ठाकुरद्वारा पहुंचने पर पुलिस कर्मियों ने आगे जाने से मना कर दिया। चन्दन ने परमिशन पास भी दिखाया और गांव वालों से बात भी कराई परन्तु पुलिस वाले नहीं माने और वापस लौट जाने को कहा। चार घंटे की बहस के बाद चन्दन मायूस होकर वापस हरियाणा लौट गया गांव वालों को जब पता चला तो उन्होंने मिलकर ही अंत्येष्टि क्रिया की। गंगा गिरी के बडे बेटे की पहले ही मौत हो गयी थी। उसकी पत्नी गांव में ही रहती है। अब चन्दन पीपलपनी में आने को चिंतित है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed