फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Social organizations staged a sit-in protest against the paper leak.

Nainital News: पेपर लीक के विरोध में सामाजिक संगठनों ने दिया धरना

Fri, 26 Sep 2025 05:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 26 Sep 2025 05:14 AM IST
सार

रामनगर में स्नातक परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने सीबीआई जांच और दोबारा परीक्षा की मांग करते हुए धरना दिया। मांग न माने जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई।

विज्ञापन
Social organizations staged a sit-in protest against the paper leak.
पेपर लीक के विरोध में धरना देते समाजिक संगठन के पदाधिकारी। संवाद।

विस्तार

रामनगर। स्नातक स्तरीय परीक्षा का पेपर लीक होने के मामले में उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी समेत विभिन्न सामाजिक संगठनों ने लखनपुर में एक दिवसीय धरना दिया।
विज्ञापन


धरने के दौरान उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के प्रधान महासचिव प्रभात ध्यानी ने कहा कि आयोग उत्तराखंड में एक पेपर नहीं करा पा रहा है। नकलमाफिया पेपर लीक कर प्रदेश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्होंने पेपर लीक प्रकरण की सीबीआई जांच कराने और एक माह के भीतर पेपर दोबारा करने की मांग उठाई। मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान मुनीष कुमार, सरस्वती जोशी, नवीन सुनेजा, पुष्कर दुर्गापाल आदि मौजूद रहे। वहीं, इसी प्रकरण में महिला एकता मंच ने मालधन में एक बैठक की। बैठक में पदाधिकारियों ने 28 सितंबर को मालधन में जुलूस निकालने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed