{"_id":"e2cbb5baa26fbd2f2cfaed6c8e00bc47","slug":"so-mukani-and-driver-narrowly-survived-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसओ मुखानी और चालक बाल बाल बचे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसओ मुखानी और चालक बाल बाल बचे
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Tue, 12 May 2015 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज के सामने सोमवार की रात थानाध्यक्ष मुखानी संजय पांडेय की सरकारी टाटा सूमो का एक्सल टूटने से गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। सूमो का पहिया निकल गया लेकिन थानाध्यक्ष और चालक बाल बाल बच गए।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष संजय पांडेय कोतवाली से सोमवार की रात दस बजे निकलकर अपने थाने मुखानी जा रहे थे। रोडवेज के सामने पहुंचने पर अचानक जर्जर गाड़ी का एक्सल टूट गया। गाड़ी डिवाइडर से टकराकर रूक गई। इस बीच एसओ की गाड़ी का पहिया निकलकर सड़क पर नाचने लगा। टाटासूमो चालक केदार चला रहा था।
विज्ञापन
संयोग था कि थानाध्यक्ष और चालक को चोट नहीं पहुंची। दोनों बाल बाल बच गए। पता चला कि थानाध्यक्ष की गाड़ी काफी जर्जर है। उसके हार्न के अलावा प्रत्येक पार्ट भी चलते समय आवाज करते थे। दुर्घटना के चलते कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस के जवान पहुंचे। क्षतिग्रस्त गाड़ी को तत्काल सड़क से हटाकर यातायात व्यवस्था दुरुस्त की गई।
विज्ञापन