फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Snowfall in Nainital

बर्फ से पटी कई सड़कों में तीसरे दिन भी यातायात सुचारू नहीं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Snowfall in Nainital
नैनीताल के मल्लीताल स्थित रिक्शा स्टैंड के पास लगा वाहनों का जाम। - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। नैनीताल और इसके आसपास के क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के चलते छह सड़कों में यातायात तीसरे दिन भी सुचारु नहीं हो सका। प्रशासन ने सड़कों से बर्फ हटाने के लिए 12 जेसीबी मशीनें लगाई हुई हैं। नगर पालिका क्षेत्र के कुछ आंतरिक मार्ग और मुक्तेश्वर क्षेत्र के सभी ग्रामीण मार्गों पर भी आवाजाही ठप रही। साथ ही बिजली और पानी की आपूर्ति भी पूर्ण रूप से सुचारु नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग यातायात के लिए खोल गया था। लोगों की आवाजाही के लिए लोक निर्माण विभाग ने मालरोड और मल्लीताल हाईकोर्ट रोड भी खोल दी। इसके अलावा शहर के कई अंदरूनी मार्ग बर्फ से ढंके हुए हैं। लोनिवि के एई गोविंद सिंह जनौटी ने बताया कि विभाग की और से शहर की सड़कों से बर्फ हटाने के लिए पांच जेसीबी लगाई गई हैं। देर शाम नैनीताल-भवाली रोड यातायात के लिए खोल दिया गया। नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर तीन जेसीबी लगाई गई हैं। यह रोड रविवार की सुबह तक खुलने की उम्मीद है। लोनिवि के अधिकारियों का कहना है कि नैनीताल पंगोट मार्ग में भारी मात्रा में बर्फ है जिसे हटाने में दो से तीन दिन का समय लगेगा। हल्द्वानी रोड पर ताकुला के पास कई दोपहिया और चौपहिया वाहन फंसे हुए थे। हाईकोर्ट क्षेत्र, मॉलरोड, जू रोड समेत अन्य स्थानों पर बर्फ जमा होने के कारण वाहन फंसे हुए हैं। एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि पर्यटकों के वाहन निकाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

यह मार्ग नहीं खुल सके
भवाली-नैनीताल-किलवरी-पंगोट, नैनीताल-कालाढूंगी, खुटानी, पदमपुरी- धानाचूली, धानाचूली-ओखलकांडा, भवाली-रामगढ़ मुक्तेश्वर, रामगढ़- नथुवाखान रोड।
ज्यादा बर्फ होने के कारण नैनीताल-कालाढूंगी और नैनीताल-पंगोट मार्ग।
भारी बर्फबारी के बाद नैनीताल में लगा पर्यटकों का जमावड़ा
नैनीताल। नैनीताल में शनिवार को पर्यटकों का जमावड़ा रहा। पर्यटकों में बर्फ के बीच मौज मस्ती की। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को नैनीताल में जमकर बर्फबारी हुई थी। पर्यटकों ने जगह-जगह बनाए स्नोमैन के साथ फोटो भी खिंचाई। मॉलरोड, पंतपार्क, डीएसए मैदान में जमा बर्फ से पूरे दिन पर्यटक खेलते रहे। स्नोव्यू पहुंचे पर्यटकों ने हिमालय दर्शन भी किए। केबिल कार प्रबंधक शिवम शर्मा ने बताया शनिवार को सुबह से शाम तक 450 लोगों ने केबिल कार की सवारी की। भवाली नैनीताल रोड पर भी पर्यटकों की खासी भीड़ रही। मल्लीताल स्थित डीएसए मैदान पर पवन बोरा, डीएसए कर्मी अर्जुन, दीपक कुमार, संतोष बोरा और सुनील बोरा आदि ने बर्फ से विशालकाय शिवलिंग तैयार किए। जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। लोगों ने बर्फ के शिवलिंग के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई। पर्यटकों के बड़ी संख्या में पहुंचने के कारण शहर में जाम की स्थिति रही और वाहन रेंगते नजर आए। कोतवाल प्रीतम सिंह ने बताया कि कालाढूंगी मार्ग खुलने के बाद यातायात व्यवस्था ठीक हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रूसी बाईपास पर रोके गए पर्यटकों के वाहन
नैनीताल। पर्यटकों की अधिक भीड़ होने के कारण रूसी बाईपास पुलिस ने वाहनों को रोकना शुरू कर दिया। होटलों में बिना बुकिंग वाले पर्यटकों को शटल से भेजा गया। जबकि बुकिंग वाले पर्यटकों के वाहनों को जाने दिया गया। यातायात निरीक्षक आदेश कुमार ने बताया कि दिन में यातायात नियंत्रित करने के लिए शटल सेवा चलाई गई। स्थिति सामान्य होने के बाद शटल सेवा बंद कर दी गई।

दूल्हे को भी पैदल चलना पड़ा
नैनीताल। बर्फबारी से मार्ग बंद होने के कारण दूल्हे को पाइंस से नैनीताल पैदल आना पड़ा। भवाली मार्ग पर दोपहर तक बर्फ न हटने के कारण अल्मोड़ा से आ रही एक बारात रास्ते में ही फंस गई। बरात पाइंस से नैनीताल के लिए पैदल ही गई। करीब पांच किलोमीटर की दूरी पैदल तय कर दूल्हा बरात लेकर तल्लीताल धर्मशाला पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed