{"_id":"61febd5ad11c5328f9137b20","slug":"snowfall-in-nainital-haldwani-news-hld452870916","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी दो मार्गों के बंद होने से बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी दो मार्गों के बंद होने से बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
नैनीताल के मल्लीताल स्थित पार्क में बर्फबारी में मौजमस्ती करते पर्यटक।
- फोटो : NAINITAL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। बर्फबारी के दूसरे दिन भी रानीबाग-ज्योलीकोट मार्ग और कालाढूंगी-नैनीताल मार्ग बंद रहा। पहाड़ में फंसे दो प्रेक्षक सहित काफी संख्या में पर्यटकों को पुलिस ने भीमताल के रास्ते किसी तरह से निकाला। पुलिस अभी पर्यटकों और अन्य स्थानीय घूमने वालों को ऊपर जाने से रोक रही है।
बर्फबारी के चलते पहाड़ के कई रास्ते अभी खुले नहीं हैं। एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि कालाढूंगी नैनीताल मार्ग पर बर्फ के कारण रास्ते को बंद किया है। इसी प्रकार रानीबाग ज्योलीकोट मार्ग से नैनीताल जाने वाले मार्ग पर वाहनों को रोका गया है। पहाड़ में चुनाव के दो प्रेक्षकों के अलावा पर्यटकों को गाड़ियां जगह जगह फंस गई थीं। फंसे लोग पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से निकालने की गुहार लगा रहे हैं। प्रेक्षकों को पुलिस ने किसी प्रकार अन्य गाड़ियों की मदद से बाहर निकाला है।
यातायात निरीक्षक राकेश माहरा और काठगोदाम थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक के नेतृत्व में सुबह सात बजे से पुलिस की दो टीमें भीमताल के रास्ते पर्यटकों को बाहर निकाल रही है। पुलिस एक तरफ से वाहनों को रोककर दूसरी तरफ से वाहनों को निकाल रही है। इस कारण पहाड़ से आने और जाने वालों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ रहा है। काठगोदाम पुलिस बुकिंग वाले पर्यटकों को ही नैनीताल जाने की इजाजत दे रही है। अन्य लोगों को जाने से पुलिस रोक रही है। पुलिस रामगढ़ और मुक्तेश्वर जाने वाले पर्यटकों को मना रही है। बताया गया कि मुक्तेश्वर का रास्ता बर्फबारी के चलते बंद है।
विज्ञापन
गौलापुल पर भी लगा जाम
पहाड़ से पर्यटकों और अन्य फंसे लोगों के वाहन आने से गौलापुल पर दोपहर से जाम लग गया। पुल के निकासी का रास्ता संकरा होने के कारण पुलिस एक तरफ से वाहनों को रोककर दूसरे तरफ के वाहनों को निकाल रही है। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि पर्यटकों के वाहनों की संख्या बढ़ने के कारण जाम लग रहा है।